गुरु की बदलेगी चाल, किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसको उठानी पड़ सकती है परेशानी, जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने के कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। समय के साथ-साथ ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियां भी बदलती रहती हैं। आपको बता दें कि 13 सितंबर की सुबह 6:10 बजे पर गुरु ग्रह मार्गी हो रहे हैं। इनके मार्गी होने का प्रभाव समस्त भूमंडल पर प्रत्यक्ष दिखाई देगा। आखिर यह परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा असर डालेगा? किन राशियों को शुभ फल मिलेगा और किसको परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह का मार्गी होना भाग्यशाली साबित होगा। काफी लंबे समय से जिस योजना में बाधा उत्पन्न हो रही थी वह दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। विदेश यात्रा जाने का अवसर प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

 

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना बेहतर परिणाम दे सकता है परंतु कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप बुरी संगति से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

 

मिथुन राशि वाले जातकों को गुरु के मार्गी होने से धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शादी विवाह संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके सहस में वृद्धि हो सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को गुरु ग्रह का मार्गी होना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके गुप्त शत्रुओं में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लेन-देन के कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आपको उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

 

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। मानसिक तनाव कम होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

 

कन्या राशि वाले जातकों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना आर्थिक लाभ दिला सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आपके मधुर संबंध बने रहेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मकान, वाहन खरीदने का निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकार से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा हो सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बृहस्पति ग्रह का मार्गी होना आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। आपके कामकाज की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपकी किस्मत मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

 

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना बेहतर साबित होगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। किस्मत के सहारे सफलता के कई मार्ग हासिल होंगे। आप भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। अचानक किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

 

धनु राशि वाले जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह का मार्गी होना अति उत्तम रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आप किसी मामले में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आने वाले समय में फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक माहौल में खुशियां बनी रहेंगी। माता से प्रेम और स्नेह मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें। आपके सुख में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म के मामलों में अधिक धन खर्च हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आप हमेशा सबसे आगे रहेंगे, जिसके फलस्वरुप आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

 

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना अच्छे संकेत दे रहा है। आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। व्यापार में आपको नए अनुबंध मिल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना मिलाजुला साबित होगा। आप अपने रुके हुए काम निपटा सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। सरकारी सर्विस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें।