राशिफल: मंगलवार के दिन इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, हनुमान की कृपा से घर में होगी खुशियां ही खुशियां

मेष:

मंगलवार का दिन मेष राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन पिछली गलतियों को ठीक करके आगे बढ़ने का दिन है। मन लगाकर अपने काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे आपको पूरा दिन खुशनुमा जाएगा। व्यापार में लगाया गया पैसा आज के दिन आपको मुनाफा दे सकता है। लेकिन व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों पर अपना समय मत गवांए। घर के बुजुर्गों की सेवा करें आपको सुख की प्राप्ति होगी।

वृष:

आज मंगलवार का दिन वृष राशि के लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि किसी की एक गलत सलाह आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। स्वार्थी दोस्तों से उचित दूरी बनाकर रहें। आज के दिन प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी जो आपको लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति दिलाएगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। अपने जीवनसाथी के दिल की बात सुनेंगे।

मिथुन:

आज मिथुन राशि के लिए मंगलवार का दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज के दिन आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके व्यापार में आपकी मदद कर सकेंगे। अपनी खुशी से अपनी सुविधा के लिए कुछ खर्च करेंगे और कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी। लेकिन ध्यान रखें आज के दिन आय के साथ बढ़ने के साथ साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

कर्क:

कर्क राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन मेहनत और परिश्रम का दिन साबित होगा। आज के दिन आप अपने पुराने कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश में लगे रहने वाले हैं। मोबाइल या ई-मेल के द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। हल्के खर्चे भी रहेंगे लेकिन फिर भी आप किसी भी तनाव को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। आज अगर कोई राजकीय या कोर्ट से जुड़ा काम करने जा रही हैं तो सावधान रहें। ये काम आपको मानसिक तनाव दे सकता है।

सिंह:

अगर सिंह राशि की बात करें तो मंगलवार का दिन सिंह राशि के लिए सकारात्म उर्जा लेकर आएगा। हालांकि आज के दिन ज्यादा लाभ मिलने की संभावना नहीं है फिर भी आपका बजट संतुलित रहने वाला है। आप अपने काम को काफी इंजॉय करेंगे जिससे बहुत कम समय में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। जीवन साथी बीमार हो सकता है।

कन्या:

कन्या राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। किसी भी काम को शुरु करने से पहले सावधानी जरूर बरतें। क्योंकि आज के दिन कोई बड़ा काम हाथ से छूटने के चलते दिक्कत उठानी पड़ सकती है। आज बिनाा किसी वजह के यात्रा और धन का खर्च दोनों आपको परेशान कर सकते हैं। लेकिन आज के दिन आपके भाग्य का सितार मजबूत रहेगा। परिवार के बड़े लोगों के साथ समय जरूर बिताएं।

तुला:

मंगलवार का दिन तुला राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी लेकिन शाम तक आपको अच्छा महसूस होगा। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपको पूरा कंट्रोल रहेगा लेकिन अपने प्लान अपने तक ही सीमित रखे। घर की छोटी-मोटी बातों को आज के दिन तूल ना दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ नीरसता महसूस होगी इसलिए वे नयापन लाने के लिए अपने प्रिय से कुछ रोमांटिक बातें कर सकते हैं।

वृश्चिक:

आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में ध्यान दे सकते है। इसके साथ ही आप कोई ऐसा काम अपने किसी प्रिय को सौंप सकते हैं जो आपको आगे चलकर फायदा दे सकता है। बढ़ते खर्चों से आपकी चिंता भी बढ़ सकती है इसलिए कहीं पर पैसा इनवेस्ट करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। आज के दिन किसी पुरानी बात के चलते आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर लगाए। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु:

धनु राशि के लिए मंगलवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज के दिन परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए कुछ बड़ी आमदनी खर्च कर सकते हैं। आज आप अधिकतर समय अध्यात्म और धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने का प्लान हो सकता है। फिलहार आपकी आर्थिक स्थिति कुछ दिनों के लिए कमजोर रहने वाली है। पढ़ाई लिखाई करने वाले स्टूडेंट्स को करियर पर फोकस करने की अधिक जरूरत होगी। मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। धार्मिक विचार मन में आएंगे।

मकर:

मकर राशि के लोग आज अपने सभी कामों को जोश के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने पारिवारिक जीवन का खुलकर आनंद लेंगे। घरवालों के साथ मिल बैठकर उनके विचारों को साझा करें। आज के दिन किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

कुंभ:

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। कई छोटी मोटी दिक्कतों के बाद भी आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। आपकी भावुकता से ज्यादा आपकी व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में मददगार होंगे। आज के दिन किसी भी तरह के नए निवेश को टाल दें। धन संबंधी नुक्सान झेलना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।

मीन:

मंगलवार का दिन मीन राशि के लिए काफी अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पुरानी किसी आर्थिक समस्या के हल हो जाने से सुकून मिलेगा और धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आप मन लगाकर मेहनत करेंगे और अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है या घर में कोई झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधानी रखें।