25 नवंबर 2019 राशिफल: आज के दिन सावधान रहे ये राशि वाले जातक, इनकी चमकेगी किस्मत

मेष राशि: आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। आज स्नेही जनों से कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर नया घर खरीदने के लिए सोच रहें हैं तो दिन बहुत अच्छा है लेकिन घर खरीदने से पहले शुभ चिंतको की सलाह जरुर ले लें।

वृषभ राशि: आज कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरु कर सकते है। आज बड़े भाई का सहयोग भी आपको मिलेगा। आप जिन लोगों पर अतिविश्वास कर रहे हैं, वह आपको धोखा देने में लगे हैं।

मिथुन राशि: आज का दिन आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए एक अनुकूल समय है, क्योंकि प्रस्ताव योग्य दुल्हन और दूल्हे के लिए दरवाजा खटखटाएंगे। यह समय निकट और प्रिय लोगों से एक श्रृंखला या प्रतिक्रिया स्थापित कर सकता है। समझदारी से काम लें। शांत व्यवहार रखें और अच्छी भावना के साथ अपने व्यवहार को संभालें। पिता के व्यवसाय में आपकी रूचि बढ़ेगी।

कर्क राशि: आज समाज से जुड़ा कोई सामाजिक संस्थान खोलने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज घर में मेहमान के आने से घर का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज कोई नया काम सिखने का अवसर भी आपको मिलेगा। घर से चंदन का तिलक लागाकर बाहर निकले। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।

सिंह राशि: आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। यदि संपत्ति के संबंध में अदालत में कोई मामला है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। व्यापार में किसी भी कठिनाइयों को हल करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लें। आलसी प्रवृति को त्यागें। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।

कन्या राशि: आज खुद को बेहतर साबित करने के लिए कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के वकिलों को आज कोई बड़ा केस मिल सकता है। आज पुराने दोस्तों से मुलाकत हो सकती है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते है।

तुला राशि: आपको हर बात याद दिलानी पड़ती है। अपनी भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। आर्थिक रूप से यह एक शुभ दिन है। लंबी अवधि में भारी लाभ अर्जित करने के लिए में आप नए उद्यम में निवेश कर सकते है।

वृश्चिक राशि: आज स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। बदलते मौसम का लुफ्त उठायेगें। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग बड़े तौर पर आपसे जुड़ना चाहेगें। इस नई पहचान का बेहतर लाभ आप आने वाले समय में उठा पायेंगे। गाय को रोटी खिलाने से बिजनेस में तरक्की मिलेगी। अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेंगे।

धनु राशि: राशि वालों आज आपका दिन सही गुजरेगा। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही किसी अच्छे वकील को सहयोग भी आपको मिल सकता है। आज बचें हुए कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का आज कहीं सलेक्सन हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।

मकर राशि: परिवार का महौल खुशनुमा बना रहेगा। आज राजनैतिक रिश्तों का फायदा भी आपको मिलेगा। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिलेगी। आज के दिन गायत्री मंत्र का जाप करें, लव लाइफ अच्छी होगी। स्वास्थ संबंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग है। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि: राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनशीप करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के आसार है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेगें। कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं।

मीन राशि: आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें। आपकी नए लोगो से आपकी दोस्ती भी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन रोजगार के नए अवसर लाने वाला रहेगा। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज हनुमान जी को ध्वज अर्पण जरूर करें। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।