आज गुरुवार के दिन इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, प्रॉपर्टी से मिलेगा लाभ,जानें आज का राशिफल

मेष राशि:-

आपका आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उबर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है, इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहिएगा।

वृष राशि:-

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेंगे। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है।

मिथुन राशि:–

आज आपको संभलकर चलना होगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा और क्रोध पर संयम रखिएगा। वाणी उग्र न हो जाए, इसका भी ध्यान रखिएगा। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

कर्क राशि:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, फिर भी आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करना होगा। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। भाई-बंधुओं से प्रेम तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है।   योग-ध्यान से मानसिक शांति मिल सकती है।

कन्या राशि:-

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी, जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। आमदनी के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में चाहत व निकटता होगी। भवन व वाहन संदर्भों में विवाद हो सकते हैं

पढ़े अगले पेज पर कैसा रहेगा बाकि 6 राशियों के लिए आज का दिन