राशिफल- मंगलवार को इन राशि वालों को व्यापार में होगा बड़ा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

मेष

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। धन का लाभ होगा। मित्रों से स्नेह बढेगा। सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होगा। परिजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। कार्यों में निर्धारित सफलता मिलने में दिक्कत आएगी। 

वृषभ

गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। काफी दिनों से  चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है।

मिथुन

आज आप नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। बुजुर्गों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित होंगे।

 कर्क

गणेशजी कहते हैं आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज का दिन आपके लिए एक बड़ी खुशी लेकर आने वाला है जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी|आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

सिंह

आज आप शारीरिक रुप से अस्वस्थ तथा मानसिक रुप से व्याकुल रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है।  परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा।

कन्या

आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च हो सकता है। धोखे खा सकते हैं। आज अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे।  प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। शेयर-सट्टा से दूर रहने की गणेशजी चेतावनी देते हैं।

तुला

गणेश जी कहते है की आज आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है आपके परिवार के साथ आराम से और आनंददायक आउटिंग और डिनर होने की संभावना बन रही है | आप अपने प्रियजनों और परिवार से बहुत समर्थन प्राप्त करेंगे आप अपने प्रभावशाली साथी के समर्थन के कारण महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं|

वृश्चिक

आज के दिन आपके लिए नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। आप अपने प्रियजनों और परिवार से बहुत समर्थन प्राप्त करेंगे आप अपने प्रभावशाली साथी के समर्थन के कारण महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं| आपका दिन व्यस्त हो जाएगा और आप समय की कमी पाएंगे। लोग आपके ऊर्जा स्तर पर आश्चर्यचकित होंगे।

धनु

आज मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी।क्रोध से हानि हो सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन से हो सके तो बचें। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-संबंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-धंधे में लाभ होगा।

कुंभ

आज आपकी मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आज आप एक काम जरूर करें आज की आमदनी में से कुछ पैसा भविष्य के लिए अवश्य बचाकर रखें।पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, ध्यान रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पैसों का निवेश गलत जगह पर न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन संभव है।

मीन

आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आज आप का शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगामौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। व्यापारियों को विदेश से जुड़े कारोबार से लाभ होगा। साझेदारी लाभदायक साबित होगी। प्रणय में सफलता मिलेगी।