पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक में प्रियंका गांधी बनेगी यह बॉलीवुड अभिनेत्री !

हमारे हिंदी सिनेमा की दुनिया बहुत ही बड़ी  है और हमारे बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में हर रोज़ बनाई जाती है| ये सभी एक दुसरे से बिलकुल अलग होती हैं| कोई कॉमेडियन होती है तो कोई रोमांटिक और कोई देश भक्ति लेकिन आज हम जिस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे है वो एक ऐसी फिल्म है जो हमारे पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है| जी हां, इस फिल्म में आपको कई किरदार नज़र आ सकते है| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर जल्द ही फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ बनने जा रही है।

यह फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री का किरदार निभाने वाले है| अनुपम खेर के अलावा हाल में फिल्म के एक और किरदार का नाम सामने आया है। जो की प्रियंका गाँधी का किरदार निभाने वाली है| खबरों के मुताबिक ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म में टीवी शो ‘युद्ध’ में अमिताभ बच्चन की बेटी की भूमिका अदा कर चुकीं अभिनेत्री आहना कुमरा ‘प्रियंका गांधी’ का ये रोल अदा करने वाली है| इससे पहले आहना फिल्म ‘लिप्सटिक अंडर माय बुरका’ में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद अब इस बायोग्राफिकल फिल्म में आहना प्रियंका गांधी बनी नजर आएंगी। इस फिल्म को विजय गुट्टे बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में हंसल मेहता भी अपना सहयोग दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए आहना के लुक में पूरी तरह से ट्रांस्फॉर्मेशन किया जाएगा।

किसी के जीवन पर फिल्म बनाना बहुत ही कठिन काम होता हैं फिल्मकार को उसकी पूरी जीवनी सही ढंग से न्यायपूर्वक दिखानी पड़ती हैं| इसमें मिस्टेक नही होनी चाहिए| और यह और भी मुश्किल हो जाता हैं जब एक अभिनेत्री को उस व्यक्ति की जीवनी बड़े परदे पर दिखाना पड़ता हैं| इस फिल्म का पोस्टर कुछ समय पहले रिलीज़ हो चुका हैं| मनमोहन सिंह के जीवन से प्रेरित किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मीडिया एडवाइज़र संजय बारू नें लिखी है। आहना कुमार को इस फिल्म के लिए इसलिए भी चुना गया हैं क्यूंकि उनकी शकल प्रियंका गांधी से काफी हद तक मिलती हैं|

अब फिल्म में वो कितना आउटपुट दे पाती हैं यह तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चल सकेगा| अब देखना ये है की आहन इस फिल्म में कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती है| आपको बता दे की इस फिल्म की स्क्रीन प्ले मयंक तिवारी ने लिखा है। और इस फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू का किरदार निभाएंगे। अनुपम खेर का कहना है कि ‘अपने वक्त के किसी खास शख्स का किरदार निभाना किसी के लिए भी बहुत ही मुश्किल का काम होता है| इसका कारण है कि इसमें एक दुसरे कलाकार की तुलना की जाती है। और ये तुलना पूरी हद तक ठीक नही बैठती है|

इस पर आहना का कहना है की ये फिल्म मेरे लिए एक चुनौती है जिसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’ बता दें, संजय बारू की किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर सामने आने के बाद इसकी काफी चर्चा हुई थी। माना जा रहा है फिल्म 2018 के अंत तक रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के जरिए गुट्टे बॉलीवुड में डायरेक्शनल डेब्यू करने जा रहे हैं।