राशिफल: इन 5 राशियों के जीवन में आज हैं बड़ी बाधाओं के आसार, मिल रहे हैं नकारात्मक संदेश

मेष :

आज आप पूरी तरह से तनावमुक्त रहने वाले हैं और खुला खुला सा महसूस करने वाले हैं| दाम्पत्य जीवन में भी आज मधुरता बनी रहने वाली है| किसी पुरानी चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलने की उम्मीद है| बस आज किसी अनावश्यक विवाद या बातचीत से खुद को दूर रखे| परिवार भी आज किसी पुरानी परेशानी से उभरेगा और शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

वृष :

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए अति फलदायी रहने वाला है| आवेश के वश में आने से बचें और अगर न हो पाए तो किसी से अनावश्यक बातचीत से बचें| ऐसा करना आपका पूरा दिन ख़राब कर सकता है| साथ ही आज का दिन आपको किसी शत्रु पर विजय भी दिला सकता है| इसके साथ ही आज किसी अपने के स्वाभाव में आज बदलाव आ सकता है| जिसके कारण मन थोडा विचलित हो सकता है|

मिथुन :

आपकी राशि के लोगों का आज समय थोडा ख़राब रहने वाला हैं| दिन आज थोड़े नकारत्मक संदेश दे रहा है| आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती के कारण दिक्कतों का सामना करबा पड़ सकता है| आज आपके लिए किसी मित्र या करीबी के साथ वक्त बिताना शुभ होने वाला है| किसी पुराने दुश्मन से आज अनजाने में मदद मिल सकती है| स्वास्थ्य सम्बन्धी मामूली दिक्कतें आज आ सकती हैं|

कर्क

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए जीवन में थोड़े नकारत्मक रंग लेकर आने वाला है| आज आपको हर कदम बहुत ही सूझ बूझ कर उठाने की जरूरत है| आज आपको व्यापर या नौकरी से जुड़े फैसलों को लेते वक्त ख़ास ध्यान रखने की जरूरत हैं नहीं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है| सन्तान सुख की प्राप्ति के आज योग बन रहे हैं| आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य बना रहने वाला है|

सिंह :

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में कोई बड़ा लाभ लेकर आने वाला है| मित्रों द्वारा धोखे का सामना करना पड़ सकता है| जिससे आपका मन भयभीत रहेगा| आज क्लिसी के कटु वचन मन को सता सकते हैं| ऐसे में आज पहले से ही किसी की बातों को दिल पर लेने से बचें| स्वास्थ्य भी आज सामान्य ही बना रहने की उम्मीद है| आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए उतना अच्छा नही होने वाला है|

कन्या :

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के जीचन में किसी पुरानी चली आ रही समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है| आज आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने के आसार हैं| आज आपको पार्टनर और दोस्तों पर अधिक यकीन करना ठेस पहुंचा सकता है इसलिए किसी से अधिक उम्मीदें रखने से बचें| बच्चों से मिली कोई खबर आज आपको थोडा परेशान कर सकती है|

तुला :

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी बड़े ध्लभ के संकेत लेकर आने वाला है| आज किस्मत से अधिक आपको खुद पर निर्भर रहने की जरूरत हैं| आज का दिन किसी भी तरह के भावनात्मक फैसलों को लेने के लिए कम अच्छा होने वाला है| आज कोई भी फैसला लेने से पहले यह जरूर सोच लें के उसके भविष्य में क्या परिणाम आपको झेलने पड़ सकते हैं|

वृश्चिक:

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए लगभग अच्छा ही रहने वाला है| कुछ पहलुओं से देखा जाये तो दिन नकारत्मक संदेश दे रहा है| आज आप किसी को पैसे उधार देने या कहोएँ पर निवेश करने से बचें| ऐसा करना आपको धन हानि का शिकार बना सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है| आज आप स्वास्थ्य के मामलों में बिलकुल बेफिक्र होकर आगे बढ़ सकते हैं|

धनु :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारत्मक रहने वाला है| आज आप पूरी तरह से उर्जा से भरे रहने वाले हैं| आज किसी विरोधी का असली चेहरा सामने आने से मान सम्मान में बढ़ोत्तरी को सकती है| धन सम्बन्धी फैसलों में आज किसी बुजुर्ग की राय लेना कारगर साबित होने वाला है| दिन के अंत में आज थोडा तनाव या मानसिक चिंताएं हावी हो सकती हैं| ऐसे में परिवार और बच्चों संग वक्त बिताएं|

मकर :

आपकी राशि के जातकों के जातकों के लिए आज का दिन मान हनी के योग बना रहा है| आज किसी विरोधी या फिर किसी शंकित आदमी से दूरी बांये रखना आपके लिए अच्छा होगा| कुछ नया व्यापार शुरू करने की अगर सोच रहें हैं तो आज का दिन पूरा साथ देने वाला है| आज आप काम में अधिक व्यस्त होकर शरीर को कष्ट न दें| नहीं तो भविष्य में ये आपको दिक्कतें दे सकता है|

कुम्भ :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के जीवन में सुख और शांति लाने वाला है| कोई पुराना काम बन सकता है जिससे के चिंताएं थोड़ी कम होने के आसार हैं| आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी अच्छा होने वाला है| आज कहीं से आकस्मिक धनलाभ होने या फिर कहीं पर फंसे हुए पैसे मिलने के संकेत मिल रहे हैं| छात्रों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे दिन काफी अच्छा होने वाला है|

मीन :

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है| नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन प्रमोशन की खबर लेकर आ सकता है| नयी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत कर रहे जोड़ों के बीच आज नजदीकियां बढ़ सकती हैं| आज किसी भी तरह के फ़िज़ूल वाद विवाद में पड़ने से बचे और अपने वक्त को सकारत्मक दिखा में लगायें| किसी मनचाहे व्यक्ति से आज कोई अच्छी खबर भी मिलने के आसार हैं|