राशिफल: इन राशियों के लोगों को आज मिलेगा जीवनसाथी का पूरा साथ, होंगे कई मनचाहे काम पूरे

मेष :

आपकी राशि के लोगों के जीवन में आज का दिन आर्थिक लाभ होने के नये साधन लेकर आने वाला है| आज आपका कहीं पर फंसा हुआ पैसा मिलने के आसार है| किसी विरोधी या दुश्मन के अंदर आज आपको बदलाव देखने मिल सकता है| आज विरोधियों की तरफ से मित्रता का निमन्त्रण मिल सकता है| लेकिन अपनी सूझ बूझ के साथ ही कोई फैसला लेना आज आपके लिए सही साबित होने वाला है|

वृष :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के जीवन में स्वास्थ्य सम्बन्धी मामूली दिक्कते लेकर आ सकता है| खांसी, ज़ुकाम या बुखार जैसी समस्याएं आज परेशान करने वाली हैं| आज किसी काम में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है| बस आज पैसों या व्यापार सम्बन्धी फैसले लेते वक्त मन को स्थिर रखना जरूरी है| और अगर जरूरत लगे तो किसी मित्र से बात करके फैसले लेना कारगर होने वाला है|

मिथुन :

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है| किसी मनचाहे इंसान से आज कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है| धन सम्बन्धी मामलों में भी आज किस्मत पूरी तरह से साथ देने वाली है| कहीं से आकस्मिक धनलाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं| आज अगर आप अपने खर्च पर थोडा काबू पाने में सफल होते हैं तो माँ लक्ष्मी की समूची कृपा आप पर बरसेगी|

कर्क :

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन सेहत में थोड़े बदलाव लेकर आ सकता है| पुराणी चली आ रही स्वस्थ्य की किसी बड़ी समस्या से आज निजात मिलने की सम्भावनाएं हैं| आज माता-पिता या किसी बुजुर्ग संग समय बिताना आपके लिए अच्छा और मददगार साबित होने वाला है| बच्चों या पार्टनर से आज मिली कोई खबर आज आपका दिन अच्छा बनाने में मदद करने वाली है|

सिंह :

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए सामान्य बना रहने वाला है| आज किसी मित्र या फिर पुराने कलीग संग समय बिताने का मन कर सकता है| ऐसे में उनके साथ जाना आपके लिए भी अच्छा रहने वाला है| ऐसे में आपको अपनी भावनाएं बाँटने के लिए समय काफी अच्छा है| आज बस किसी भी तरह के भावनात्मक फैसले लेने से दूरी बनाये रखें| क्योंकि आज का दिन उतना अच्छा नहीं है|

कन्या :

आपकी राशि के लोगों के जीवन में आज का दिन कोई बड़ा बदलाव ला सकता है| आज घर या फिर फ्लैट बदलने की सोच रहे हैं तो दिन और परिस्थितियां दोनों ही अनुकूल रहने वाली है| पार्टनर संग समय बिताने या फिर अपने दिल की बात बताने के लिए भी आज का दिन अच्छे आसार दिखा रहा है| आज आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|

तुला :

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है| आज कोई रुका हुआ मनचाहा काम होने की प्रबल उम्मीदें है| आज आप अपने इष्टदेव की पूजा करके काम को निकले| ऐसा करना खासकर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी तरक्की दिला सकता है| हालाँकि प्रेम सम्बन्धों में आजका दिन थोड़ी खटास ला सकता है| आज आप किसी पर अनावश्यक आवेश उतारने वाले है|

वृश्चिक :

आपकी राशि के लोगों के लिये आज का दिन नौकरी और व्यापार से  जुडी कोई अच्छी खबर लेकर आने वाला है| आज जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में हाथ लगाने के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है| आज इन मामलों के साथ कई और हालातों में जीवनसाथी का या पार्टनर का पूरा सहयोग रहने वाला है| बुजुर्गों और घर के बड़ो से बात करके किसी काम में हाथ लगाना लाभकारी साबित होगा|

धनु :

आपकी राशि के लोगों की तो आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से निराशाओं भरा रहने वाला है| आज आप किसी निवेश को करने या फिर पैसे किसी को उधार देने से बचें| ऐसा करना आपको आर्थिक संकटों में दाल सकता है| प्रेम सम्बन्धों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है|यात्रा करने या फिर कहीं घुमने के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है|

मकर :

आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है| खासकर छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है| आज किसी पुराने किये गए काम का परिणाम मिल सकता है जिससे मन काफी खुश रहने वाला है| माता पिता भी आज आप पर गर्व करने वाले है या हो सकता है कोई इनाम भी मिले| आज आपके हर तरफ काफी शांत और प्रेम भरा माहौल रहने वाला है|

कुम्भ :

आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है| आज बस आपको फ़िज़ूल खर्च पर काबू पाने की जरूरत है| गृहस्थ जीवन आज पहले से बेहतर होने वाला है| आज अगर कोई नई वस्तु लेने की सोच रहे हैं तो दिन सही नहीं है| ऐसा करके आप अपने लिए आर्थिक मामलों में दिक्कतें मोल ले सकते हैं| साथ ही आज आप अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें|

मीन :

व्यापर और नौकरी के लिहाज से आज का दिन काफी शुभ और अच्छा रहने वाला है| आज का दिन आपको व्यापार में बड़ी सफलता दिला सकता है| आज किसी तरह के अनावश्यक विवाद में पड़ना आपको आपकी सही दिशा से भटका सकता है| ऐसे में आप अपनी सकर्ताम्क उर्जा को नकारात्मक दिशा में लेकर जा सकते हैं| आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है|