अक्षय कुमार का बेटा आरव महज़ 16 की उम्र में निकला पिता से आगे, माँ ट्विंकल की नही रुक रही भावनाएं

बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं| हालाँकि अपनी नीजी जिंदगी को ये दोनों ही किसी से अधिक शेयर करना पसंद नहीं करते हैं लेकिन जिस कदर इनका स्टारडम है कोई बड़ी बात नहीं के इनसे जुडी खबरे मीडिया में आ भी जाए तो| अभी की कहें तो ट्विंकल और अक्षय आजकल अपने बेटे आरव को लेकर काफी अधिक चर्चाओं में हैं| लेकिन इस बारे में दोनों नें खुद ही बात भी की है| और कारण भी ऐसा रहा जिसकी वजह से दोनों ही खुद को रोक नहीं पायें|

अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर ख़ासा एक्टिव नजर आते हैं| शायद यही कारण है उनके फैन्स तक उनकी जिंदगी से जुडी खबरें पहुँचती रहती हैं| यह तो हम सभी जानते हैं के अक्षय बॉलीवुड में एक्टिंग करके अपना बहुत अधिक नाम बना चुके हैं वहीँ इनकी पत्नी ट्विंकल नें अपना बॉलीवुड करियर खत्म कर दिया है| ट्विंकल की माने तो उन्हें पहले से ही एक्टिंग में रुचि नहीं थी जिसकी वजह से अब वो राइटिंग का काम क्र रही हैं|

ट्विंकल खन्ना की ख़ुशी का नही रहा ठिकाना

अक्सर ही ऐसा देखा जाता है अपनी किसी न किसी वजह से स्टारकिड्स मीडिया में छाए रहते हैं| पर ऐसा अक्षय के बेटे आरव के साथ नही है| आरव अपनी रियल लाइफ में काफी व्यस्त रहते हैं| ऐसे में इनकी मम्मी ट्विंकल नें इनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे आरव बारे में बात हुई है|

इस पोस्ट में माँ ट्विंकल नें बेटे आरव की बनायीं गयी कुछ खाने खाने की चीज़ों को शेयर किया है| फोटो के नीचे कैप्शन देते हुए ट्विंकल नें लिखा है- ‘मेरा टीनेजर खुद से डिनर और डेसेर्ट बनाता है, मेन्यू में मिसो एवोकाडो सलाद, मशरूम रिसोट्टो, चॉकलेट शफल और चिकन स्क्यूवर्स है।‘

देखें इन्स्टाग्राम पोस्ट :

खाना बनाने के शौक़ीन हैं अक्षय

अक्षय को अक्सर ही हमने एक्टिंग और कॉमेडी में अपना जलवा दिखाते देखा है| लेकिन नीजी जिंदगी की कहें तो खाना बनाना भी अक्षय के कुछ शौकों में शुमार है| कभी कभी वो तस्वीरों में घर पर खाना बनाते नजर आते हैं| इतना ही नहीं बल्कि पत्नी ट्विंकल भी उनके खाने की तारीफें करती हैं| अक्षय की कहें तो खुद भी सार्वजनिक तौर पर वो इस बात को मानते हैं के कहाँ बनाना उन्हें काफी पसंद है|

आरव की उम्र हैं महज़ 16 साल

खिलाडी भईया के बेटे आरव की बताये तो इनकी उम्र अभी महज़ 16 साल है| लेकिन फिर भी शायद अक्षय के व्यक्तित्व का यह असर है के उन्हें भी खाना बनाने में काफी दिलचस्पी है| आरव अभी लाइमलाइट से काफी सूर हैं जिसका एक मुख्य कारण यह भी है के अभी वो अपनी पढ़ाई के चलते लंदन में है| साथ ही अक्षय और ट्विंकल नें यह बात तक बताई है के अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर पहले वो अच्छे से ग्रो होते देखना चाहते है|

और कहीं न कहीं वो अपने इस फैसले में सफल भी हैं| बहुत कम ही लोगों को यह पता है के इन दोनों की एक बेटी भी है|