अभिनेता कुनाल वर्मा और पूजा बनर्जी बनने जा रहे हैं मम्मी-पापा, बेबी के जन्म के बाद लेंगे 7 फेरे

मशहूर टेलीविज़न एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अक्सर ही कुनाल वर्मा संग अपने रिश्ते को लेकर मीडिया और खबरों में बनी ही रहती हैं| खबरें आई थी के पूजा ने लॉकडाउन से पहले ही कुनाल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी| इसके बाद पूरी रीति रिवाज से शादी रचाने के लिए इन्होने 15 अप्रैल की तारिख चुनी थी| हालाँकि यह हो नहीं पाया| काफी दिनों तक मीडिया से दूर रहे इस कपल नें अब फैन्स को एक अच्छी खबर दी है| जल्द ही इनके घर किलकारियाँ गूंजने वाली हैं|  अपने इस पहले अनुभव को लेकर दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं|

अब दोनों ने प्लानिंग की है के बच्चे के जन्म लेने के बाद ही दोनों रीति रिवाजों संग शादी के बंधन में बंधेंगे| खबरों की माने तो पूजा और कुणाल एक दुसरे को पिछले लगभग 11 सालों से पसंद और डेट कर रहे हैं| उन्होंने यह पूरी खुशखबरी टाइम्स आफ इंडिया को एक इंटरव्यू के दौरान दिया| पूजा ने बताया के मई और कुनाल लाइफ के इस नये फेज की लिए काफी उत्साहित हैं|

साथ ही उन्होंने बताया के वो और कुनाल इस नीजी वक्त का पूरा आनंद ले रहे हैं और साथ ही उन्होंने कहा के अप्रैल से ही वो अपार्टमेंट से बाहर नहीं गयी हैं| उन्होंने कहा के प्रेगनेंसी को लेकर मै करियर पर काम कर सकती थी पर मुझे यह थोडा कम सही और असुरक्षित सा लगा|

.

उनके अनुसार कोरोना महामारी में बच्चे के साथ सावधानी बरतना और घर पर रहना ही उन्हें अधिक अच्छा लगा| ऐसे में वो और उनके पति अभी साथ ही हैं| साथ ही उन्होंने कहा के अगले साल तक वो काम पर नजर आ सकती हैं| और इसका एक कारण यह भी है के तब तक एक तो ये अपने बच्चे को जन्म दे पाएंगी और दूसरा यह के ये महामारी भी शायद खत्म हो जाएगी|

साथ ही इंटरव्यू में आगे कुनाल को लेकर भी पूजा से सवाल किए गये| ऐसे में पूजा ने कुनाल को लेकर कहा के रिलेशनशिप वाले कुनाल और शादी के बाद के कुनाल में काफी अंतर है| वो पहले से चंगे हो गए हैं| उन्होंने कहा के कुनाल अब पहले से अधिक केयरिंग, सपोर्टिव और ज्यादा प्यार करने लगे हैं| और तो और जब से पापा बनने की खबर मिली है उन्हें मेरी और ज्यादा परवाह होने लगी है|

साथ ही इसके साथ उन्होंने अपनी इस बातचीत के दौरान अपनी शादी को लेकर जो सपने हैं उन्हें लेकर भी बातें की| पूजा ने कहा के कुनाल और मैंने शादी को लेकर बहुत सारे प्लान्स और सपने सजाये थे| जिसके लिए उन्होंने कई साड़ी चीज़े पहले ही क्र भी रखी थी पर इस महामारी ने सारे प्लान्स को इधर उधर कर दिया है|साथ ही पूजा न यह भी कहा के मेरी मम्मी जो के कोलकाता में रहती हैं, हमारी कोर्ट मैरिज में नहीं शामिल हो पाई थीं|

पूजा ने कहा के मै और कुनाल पारंपरिक तरह से शादी कर साथ में सात फेरे लेना चाहते हैं| इसके लिए हम काफी बेताब हैं के शादी में हमारा बेबी भी शामिल होगा और अगर भगवान की मर्जी रही तो मेरी माँ भी जरूर से पहुच पाएंगी|