लंदन गयी अभिनेत्री सोनम कपूर और मौनी रॉय के उपर चल सकता है मुकदमा, जाने क्या है पूरा मामला

आज के इस वक्त की अगर बात करें कोरोना वायरस सभी के लिए एक समस्या बना हुआ है| जैसा के हम सभी को पता है के अभी इस वायरस से होने वाली बीमारी कोविड-19 का अभी कोई भी सफल इलाज़ नहीं पाया गया है| ऐसे में सिर्फ एक ही उपाय नज़र आता है और वो है एक दुसरे से दूर रहने का| ऐसी करके हम इस बीमारी को खत्म तो नहीं लेकिन इसकी चैन को तोडकर इसे फैलने से रोक सकते हैं|

दुनिया में आज अधिकांश देश इस कोरोना वायरस से परेशान हैं| ऐसे में सभी देश अपनी सहूलियत और हालातों के अनुसार इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं| कोई देश लॉकडाउन में है तो कहीं पर होम क्वारंटाइन जैसी आदतों को लोगो में लाने की सरकारें कोशिश कर रही हैं| ऐसे में बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रिओं को लेकर एक खबर यूके से आई है| जिनपर क्वारंटाइन के नियमों को तोड़ने का आरोप है|

यह खबर है बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर और मौनी रॉय की| हम आपको बता दें के 14 दिन तक यूके में क्वारंटाइन नियम लगाये गए थे| इन अभिनेत्रिओं पर इन्ही नियमों का उलंघन करने का आरोप लगा है| बता दें के अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर लंदन में हैं और वहीँ अपनी फिल्म के सिलसिले में मौनी रॉय कुछ वक्त पहले लंदन गयी थीं| जैसा के इन पर यूके में क्वारंटाइन के नियमों को तोड़ने का आरोप है, इनपर मुकदमा भी हो सकता है|

.

ऐसे में नियमों को मद्देनजर रखते हुए सोनम और मौनी पर फिनेस भी चार्ज किये जा सकते हैं| साथ ही अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मौनी और सोनम पर अपनी जिंदगी के साथ साथ लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालने का भी आरोप है| इसी कारण वहां के रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी हो सकती है| इसके साथ ही दोनों एक्ट्रेस पर तकरीबन 1000 यूरो का जुर्माना भी लग सकता है।

बता दें के सोनम ने ब्रिटेन के सेंट्रल लंदन में वर्कआउट करते हुए तस्वीर इन्सटाग्राम पर पोस्ट की थी| और उस वक्त 14 दिनों तक ब्रिटेन में क्वारंटाइन लॉ लगाया गया था| साथ ही ब्रिटिश कैपिटल के एक कैफ़े में अभिनेत्री मौनी रॉय ने कॉफ़ी पीते हुए तस्वीर शेयर की थी| और ऐसा करने के कारण इनपर क्वारंटाइन रूल को ब्रेक करने का आरोप लगाया गया है|

यूके के क्वारंटाइन रूल्स के मुताबिक अगर बाहर का कोई भी व्यक्ति देश में आता है तो उसे 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने होगा| यहाँ पर इस नियम को 8 जून को लगाया गया था| साथ ही नियम का उलंघन करने वाले पर करीब 1000 यूरो का जुर्माना या मुकदमे का प्रावधान था|