ये 6 एक्ट्रेस जिन्होंने शादी से पहले निभाया मां का किरदार, नंबर 4 का नाम सुनकर हैरानी होगी

बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के लिए एक्टर-एक्ट्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ती है। दर्शकों पर अपने किरदार की छाप छोड़ने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कभी-कभी तो ऐसे किरदार निभाने पड़ते हैं जिनका आपका रियल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसे ही हमारे बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो रियल लाइफ में कुंवारी थी और उन्होंने मां के किरदार निभाए। ऐसे किरदार जो दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ गए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बी-टाउन की एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी शादी से पहले मां के किरादर निभाए।

प्रियंका चोपड़ा-

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका डंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में बजता है। इनकी एक्टिंग का कोई सानी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में हुई है। लेकिन उससे पहले साल 2014 में फिल्म मेरी कॉम और साल 2015 में फिल्म बाजीराव मस्तानी में उन्होंने मां का किरदार निभाया। उन्होंने ये किरदार इतना बखूबी निभाया कि दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

अमीषा पटेल

बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस में से एक अमीषा पटेल इन दिनों फिल्मों से थोड़ा दूर है। लेकिन अपने फिल्मी करियर में अमीषा ने शानदार फिल्में की है। आपको सनी देयोल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर तो याद ही होगी। इस फिल्म ने वाकई गदर मचा दिया था ये ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में अमीषा पटेल ने मां की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2001 में आई थी।

जैकलीन फर्नांडिस

क्यूट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी मां का रोल निभा चुकी है। हालांकि इनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। लेकिन साल 2015 में आई फिल्म बद्रर्स में जैकलीन मां के किरदार में नज़र आई थी। फिल्म में जैकलीन ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। दोनों की एक बेटी भी थी। अक्षय और जैकलीन के फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे।

यामी गौतम

यामी गौतम का नाम भी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है जो रियल लाइफ में कुंवारी हैं लेकिन रील लाइफ में पत्नी और मां का किरदार निभा चुकी है। साल 2015 में फिल्म बदलापुर रिलीज हुई थी। जिसमें यामी गौतम वरुण धवन की पत्नी के रोल में थी। फिल्म में दोनों का एक बेटा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। दोनों क अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में थे।

दीपिका पादुकोण

हालांकि अब दीपिका की शादी हो चुकी है। लेकिन साल 2015 में बाजीराव मस्तानी फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी मां का रोल निभाया था। दर्शकों ने इस किरदार को बेहद सराहा था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में थे।

कटरीना कैफ

अभिनेत्री कटरीना कैफ भी फिल्म में एक मां का रोल अदा कर चुकी है। साल 2009 में फिल्म न्यूयॉर्क आई थी जिसमें उन्होंने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश और इरफान ने भी अहम किरदार निभाए थे।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर ज़रुर करें।