47 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ऐश्‍वर्या राय, लेकिन प्रेगनेंसी से हो सकता है एक्ट्रेस को खतरा

बीते कुछ दिनों में बच्चन परिवार के कोरोना की चपेट में आने से पूरे बॉलीवुड समेत बॉलीवुड प्रेमियों में भी चिंता का माहौल रहा तो वहीं पूरे परिवार ने जल्द ही कोरोना पर जीत भी हासिल कर ली। जिसकी जानकारी परिवार ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ शेयर की थी। वही हाल ही में बच्चन परिवार से एक और खुशखबरी आती मालूम हो रही है।

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने ‘सरप्राइज’ लिखा था। ऐसे में अभिषेक के इस पोस्ट के बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायदा उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्‍वर्या  फिर से मां बनने वाली है। इतना ही नहीं है ही में अभिषेक बच्चन के पोस्ट के अलावा ऐश्‍वर्या की एक फोटो भी हाल ही में सामने आई थी। जिसमें ऐश्वर्या राय का बेबी बंप दिख रहा था। वहीं ऐश्‍वर्या  की ये तस्वीर देखकर लग रहा था कि ऐश्वर्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक बच्चन परिवार की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र 47 हो गयी है ऐसे में कई लोग सोच रहे हैं कि ऐश्वर्या राय इस उम्र में भी दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं।

क्या इस उम्र में मां बन सकती हैं ऐश्‍वर्या-

आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या  बच्चन की आयु 47 साल की है और बहुत से केसेस में इतनी उम्र में किसी का मां बनना आसान नहीं होता है। इतना ही नहीं इतनी ज्यादा उम्र में माना जाता है कि नैचुरल तरीके से मां बनने की संभावना बेहद ही कम होती है। हालांकि 45 साल की उम्र के बाद भी महिलाएं प्रेगनेंट हो सकती हैं। लेकिन नैचुरली कंसीव करने में महिला को दिक्कत होती है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक 20 साल की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी सबसे ज्‍यादा अच्‍छी होती है और 30 के मध्‍य की उम्र में फर्टिलिटी पॉवर कम होने लग जाती है। जिसके बाद महिला की ओवरी में एक तय संख्‍या में एग ही बन पाते हैं। यानी जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, एग की संख्‍या घटने लग जाती है।

मिसकैरेज का खतरा होता है-

इतना ही नहीं डॉक्टरों के मुताबिक 45 की उम्र के बाद नैचुरली कंसीव करना बेहद मुश्किल होता है और महिलाओं को बच्चा कंसीव करने के लिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेनी पड़ती है। हालांकि ऐसे मामलो में ज्यादातर मिसकैरेज का खतरा ज्यादा होता है।

मां बनने के हैं कई ऑप्शन-

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बहुत सी महिलाएं 45 साल की उम्र में भी मां बन चुकी हैं। लेकिन इस उम्र में जो महिलाएं मां बनने की चाहत रखती है उनके पास बच्चा कंसिव करने के और भी कई ऑप्शन हैं। उन्हें आईवीएफ जैसी तकनीक की मदद लेनी पड़ती है। इसके अलावा कई महिलाएं तो अपने एग फ्रीजिंग करवा लेती हैं और जब मां बनना चाहती हैं, तब इन्हीं एग्‍स को इंप्‍लांट करवा लेती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ऐश्‍वर्या और अभिषेक इन विकल्पों के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हों।