एक्टिंग के साथ साथ पढाई में भी अव्वल हैं टेलीविज़न की दुनिया के ये 10 बड़े सितारे, जाने किस किस का नाम हैं शामिल

अक्सर ही हम खबरें सुनते हैं के अपने पैशन के चलते या फिर कम इंटरेस्ट के चलते अभिनय करने वाले एक्टर एक्ट्रेस अपनी पढाई को अक्सर ही बीच में छोड़ देते हैं| अपनी एक्टिंग के लिए और करियर पर अधिक ध्यान दे पाने के लिए अक्सर ही कई सितारे ऐसा कर देते हैं| लेकिन हमारी आज की यह पोस्ट ऐसे सितारों से बिलकुल ही विपरीत है|

आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे नामी सितारों के बारे में बताएँगे जिन्होंने इंडस्ट्री में तो नाम बनाया ही है लेकिन अपनी पढाई को पीछे नहीं छोड़ा है| बता दें के इन्होने इंडस्ट्री के साथ साथ अपने स्कूल और कॉलेज में भी नाम बनाया है|

तो चलिए हम आपको विस्तार से बताते इन 10 अभिनेता और अभिनेत्री यों के बारे में –

1- करण पटेल

‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल के ही फेमस एक्टर करण पटेल इस लिस्ट में दुसरे हैं| इन्होने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की है और लंदन स्कूल ऑफ आर्ट्स से आगे की पोस्ट ग्रेजुएशन की है| साथ ही श्यामक डावर डांस एकेडमी में भी इन्होने नाम कमाया है|

2- दिव्यांका त्रिपाठी

अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे जाने माने सीरियल में इशिता भल्ला का लीड रोल निभाया है| इनकी बात करें तो उत्तरकाशी के नेहरू स्कूल ऑफ माउंटेनियरिंग जैसे नामी संस्थान से  माउंटेनिंग का कोर्स किया है| और साथ ही गोल्ड मेडलिस्ट दिव्यंका भोपाल राइफल एकेडमी में एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर की पोस्ट पर भी रही हैं|

3- अनस राशिद

‘दिया और बाती हम’ सीरियल के ही लीड एक्टर्स सूरज रार=थी सीरियल में भले ही एक अनपड़ हलवाई के किरदार में नजर आये हों लेकिन असल जिंदगी में अनस राशिद काफ़ी पढ़े-लिखे हैं| साइक्लॉजी जैसे मुश्किल विषय में इन्होने मास्टर्स डिग्री पाई है| साथ ही हिंदी, इंग्लिश, अरबी और पर्शियन जैसी भाषाओँ में भी इन्हें महारत हासिल है|

4- दीपिका सिंह

स्टार प्लस के बेहद पसंद किये जाने वाले धारावाहिक ‘दिया और बाती हम’ में नजर आने वाली संध्या असल जिंदगी में भी पढ़ी की तरफ काफी सीरियस थीं| बता दें के इन्होने बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन तक की है|

5- तेजस्वी प्रकाश

‘स्वरागिनी’ सीरियल में नज़र आने वाली मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो इन्होने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है| इनकी स्ट्रीम इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनिकेशंस रही है|

6- मौनी रॉय

टेलीविज़न पर ‘नागिन’ सीरियल से लोगों के दिलों पर राज क्र चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय ने मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएट हैं| और इसके बाद जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से इन्होने मास कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएशन भी पूरी की है|

7- राम कपूर

एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पंचन रखने वाले सुपरस्टार राम कपूर नें पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है| ग्रेजुएशन के बाद इन्होने एक्टिंग के लिए लॉस एंजेलेस से पोस्ट ग्रेजुएशन की है|

8- करण सिंह ग्रोवर

एक्टर करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है| एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण आईएचएम मुंबई जैसे बड़े कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढाई पूरी की है|

9- साक्षी तंवर

दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म में साक्षी ने आमिर खान की पत्नी का रोल निभाया था| इन्होने लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएशन की है|

10- शरद केलकर

शरद केलकर ‘बैरी पिया’ जैसे मशहूर शो में नजर आ चुके हैं| इन्होने जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड मैनेजमेंट से मार्केटिंग में एमबीए किया है|