चंद्रमा और मंगल का बना शुभ संयोग, जानिए किन राशियों के लोगों की बदलेगी किस्मत, किसको मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार पर प्रभाव डालती है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ-अशुभ चाल के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल मिलते हैं। आपको बता दें कि आज चंद्रमा और मंगल की वजह से महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह शुभ संयोग किन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का सुख के साधनों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। मनोरंजन के लिए आप समय निकाल सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। आपको अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। किसी यात्रा के दौरान आपको लाभ मिल सकता है। लड़ाई-झगड़े से आपको दूर रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप किसी पार्टी और पिकनिक में स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जीवन साथी के सहयोग से आपको खुशी मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी रुके काम-काज पूरे करेंगे। महालक्ष्मी योग की वजह से आपकी किस्मत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित फल मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलने वाला है। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के विवाद से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। शारीरिक कष्ट होने की आशंका बन रही है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। दूर संचार माध्यम से अचानक सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। पुराने सगे-संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के मौके हाथ लग सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को महालक्ष्मी योग का अच्छा फायदा मिलेगा। धन प्राप्ति के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों और परिवार के लोगों के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि के लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। धन के लेन-देन में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ेगा, जिसके कारण कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप बेवजह तनाव लेने से बचें। आपके गुप्त शत्रु सक्रीय रहेंगे, यह आप को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सुख-साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। संपत्ति से जुड़े हुए मामलों में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने अधूरे कार्य पूरे करने का भरपूर प्रयास करेंगे। रोजगार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। धन के लेनदेन में आप समझदारी से काम लीजिए। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छा फल मिलेगा। आप अपने प्रिय से उपहार ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, उसके अनुसार आपको घर के खर्चों का बजट बना कर चलना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आप बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें अन्यथा शारीरिक हानि होने की संभावना बन रही है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो जल्दीबाजी मत कीजिए। इस राशि के लोग मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक घर में किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बना सकते हैं। सत्संग से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नए काम में आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना बन रही है। महालक्ष्मी योग की वजह से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कोई बनता-बनता कार्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकार मिलेगा। कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। लाभ में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के लेन-देन में जल्दीबाजी मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। महालक्ष्मी योग की वजह से आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार में किया गया बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करके खुशी महसूस करेंगे। घर-बाहर से सहयोग मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। आप अपने हाथ में कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।