सावधान: नहाते समय भूल से भी ना करें ये गलतियां वरना पछतायेंगे

 हमारे हिन्दू धर्म में यह कहावत है की नहाने से तन और मन दोनों ही साफ़ हो जाते है इसीलिए नहाना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि नहाने से न सिर्फ आपको तरोताजा महसूस होता है बल्कि इसके साथ साथ हमारे शरीर पर मौजूदा खतरनाक तत्वों को भी हम नहा कर अपने शरीर से साफ़ कर सकते है। इसीलिए कहा जाता है की अगर स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो सुबह उठते ही हमें नहाना चाहिए|

लेकिन आज के समय में नहाते वक्त हम कुछ ऐसी गलतिया कर देते है जो हमारे स्वाथ्य के लिए हानिकारक हो सकती है और हमारे शरीर व हमारे स्वास्थ के लिए अच्छी नहीं होती। ऐसा करने से त्वचा के साथ साथ हमारे बालों व शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे है की आपको नहाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें।

 

आइये जानते है की  हमे नाहाते  समय किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए:

ऐसा कहा जाता है कि स्नान से मन और शरीर दोनो साफ हो जाते है। शास्त्रो में समय अनुसार स्नान करने के प्रकार बताए गए है, ऐसा माना जाता है की सूर्योदय के पूर्व या ठीक सूर्योदय के समय स्नान करना शुभ होता है।

अधिकतर लोग सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से नहाते है लेकिन तेज गर्म पानी से त्वचा शुष्क हो जाती है और बालों के लिए भी नुकसानदायक है। गर्म पानी भले ही थोड़े समय के लिए आरामदायक होता है लेकिन बाद के लिए यह कई परेशानियों का कारण भी बन जाता है इसलिए त्वचा की सुरक्षा के लिए गुनगुने पानी का ही उपयोग करना चाहिए |

 

नहाते समय हम सभी साबुन का उपयोग करते है और बाजार में कई तरह के साबुन उपलब्ध है केमिकल युक्त और हर्बल साबुन लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा की नमी छीन जाती है क्योंकि साबुन में मौजूद कठोर रसायन आपके शरीर को साफ सुथरा करने में मदद तो जरुर करते हैं लेकिन  सकते है लेकिन इसके ज्यादा  उपयोग से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है इसीलिए आपको साबुन के जगह बॉडी वाश का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर हर्बल साबुन का उपयोग करें |

 

लंबे और मजबूत बाल सभी लड़कियों को पसंद होता है क्योंकि बालों से ही इंसान की खूबसूरती बढ़ती है। लेकिन आज कल लोग अच्छा दिखने के लिए बालों में रोज शैम्पू का इस्तेमाल ज्यादा करते है। जिसके कारण आज सभी के बाल कमजोर होते जा रहे है और आज कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते है टूटने लगते है। इसीलिए हमें नहाते समय यह ध्यान में रखना चाहिए की रोज शैम्पू का इस्तेमाल न करें और इस बात का हमेशा ध्यान रखे की अपने गिले बालों को कभी भी तौलिया से ना पोछे क्योंकि उस वक़्त बाल गिला होने की वजह से बहुत ही कमजोर रहते है और आसानी से टूट जाते है |

अक्सर ऐसा देखा गया है कि कई लोग नहाने के बाद दूसरों का तौलिया इस्तेमाल कर लेते है लेकिन ये बहुत ही गलत आदत है ऐसा आपको नहीं करना चाहिए क्योकि ऐसा करने की वजह से आप इंफेक्शन के शिकार हो सकते है तथा त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।