आशिक मिजाज से कम नहीं थे अजय देवगन, कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है नाम, देखें लिस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड की बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि अजय देवगन की शादी मशहूर अभिनेत्री काजोल से हुई है और उनके दो बच्चे, बेटी नायसा और बेटा युग है। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। वैसे तो अजय देवगन और काजोल इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं और इन दोनों की गजब की केमिस्ट्री भी नजर आती है। शादी के कई साल बीत चुके हैं परंतु अभी भी इन दोनों का प्यार वैसे का वैसा ही है। लेकिन शायद आप लोगों को इस बात का पता नहीं होगा कि अजय देवगन भी कम आशिक मिजाज के नहीं थे। जी हां, अजय देवगन का नाम शादी से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवुड की कई हसीनाएं अजय देवगन के ऊपर फिदा थीं।

करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर के ऊपर भी अजय देवगन दिल फिदा हो गया था। जब अजय देवगन और करिश्मा कपूर ने फिल्म “जिगर” में काम किया तो उस दौरान अजय, करिश्मा को चाहने लगे थे और करिश्मा के लिए इतने दीवाने हो गए थे कि ऐसा बताया जाता है कि अजय अपने मेकर्स से अपने ऑपोजिट करिश्मा को ही लेने की सिफारिश करने लगते थे लेकिन इन दोनों का प्यार ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।

रवीना टंडन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने जब फिल्म “फूल और कांटे” में काम किया था तो इस फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। उसी दौरान अजय देवगन की लाइफ में रवीना टंडन आई थीं। रवीना टंडन और अजय देवगन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दिलवाले, दिव्यशक्ति। एक ही रास्ता जैसी फिल्मों में यह दोनों काम करते-करते एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। धीरे-धीरे यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इन दोनों के प्यार के चर्चे सुर्खियों में छाए हुए थे लेकिन बाद में अजय देवगन किसी और अभिनेत्री को चाहने लगे थे लेकिन रवीना टंडन अजय से बेहद प्यार करती थीं और इनके लिए कुछ भी करने को तैयार थीं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि रवीना ने अजय देवगन के लिए खुदकुशी करने का भी प्रयत्न किया था।

रकुल प्रीत सिंह

फिल्म “दे दे प्यार दे” में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने एक साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में एक्स्ट्रा मैरिटल की खबरें खूब सुर्खियों में बनी हुई थीं। फिल्म रिलीज के बाद यह सारी खबरें ठंडी हो गई थीं।

मनीषा कोइराला

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म “धनवान” की शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला फिल्म अभिनेता अजय देवगन पर फिदा हो गई थीं। उस समय के दौरान अजय देवगन करिश्मा कपूर से प्यार करते थे जिसकी वजह से मनीषा कोइराला की दाल गल नहीं पाई थी। यह एकतरफा प्यार साबित रहा था।

काजोल

फिल्म “हलचल” की शूटिंग के दौरान काजोल और अजय देवगन एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और इन दोनों का प्यार आगे चलकर विवाह के बंधन में बंध गया। अब यह अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं।