अपनी शादी में इन बॉलीवुड हसिनाओं ने पहने लाखों रुपये के लहंगे, जानिए किसका लहंगा था सबसे महंगा?

आपने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस की शादी जोड़े में देखा जिन्हें देख आपको भी ऐसा लगता होगा की आप भी अपनी शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे लहंगे ही पहनेंगी। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि एक्ट्रेसेस जब रियल लाइफ में दुल्हन बनती हैं तो मानो ऐसा लगता है जैस चांद जमीं उतर आया है। तो चलिए आपको बताते है कि किस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सबसे ज्यादा महंगा लहंगा पहना था।

प्रियंका चोपड़ा

बीते साल बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। उस दौरान प्रियंका की शादी काफी सुर्खियों में रही। बता दें प्रियंका ने अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा बनाया गया लाल रंग का लहंगा पहना था। जिसकी बाजार में कीमत करीब 18 लाख बताई जाती है।

दीपिका पादुकोण

वहीं अगर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी की करें तो दीपिका की शादी भी काफी चर्चे में रही है। साल 2018 में दीपिका पादुकोण ने नवंबर के महीने में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचाई। अपनी शादी में दीपिका पादुकोण ने काफी महंगा लहंगा तो नहीं पहना था लेकिन उनके लहंगे का डिजाइन लड़कियों को काफी पसंद आया था। दीपिका के लहंगे की कीमत 12 लाख बताई जाती है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं विराट-अनुष्का की शादी किसी फेरीटेल वेडिंग से कम नहीं थी। शादी में अनुष्का ने मशहूर डिजाइन सब्यसाची द्वारा तैयार किया हुआ लहंगा पहना था। जिसकी कीमत लगभग 45 लाख थी। पीच कलर के लहंगे में अनुष्का शर्मा को फैंस ने खूब पसंद किया था।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

अगर बात बॉलीवुड की ठूमका गर्ल यानि शिल्पा शेट्टी कुंद्री की शादी की करें तो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी जिसकी कीमत  50 लाख थी। बता दें शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

विश्व सुंदरी रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने 75 लाख की कीमत वाला आउटफिट पहना था। जिसमें ऐश्वर्या ने खूब कहर बरपाया था।

जेनेलिया डिसूजा

वहीं अगर बात बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की करें तो जेनेलिया ने साल 2012 में एक्टर रितेश देशमुख से शादी रचाई। अपनी शादी में जेनेलिया ने 17 लाख की बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी।

करीना कपूर खान

अब बात करेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस  करीना कपूर खान की जिन्होंने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। जिसकी कीमत करीब 50 लाख थी। खास बात तो यह थी कि करीना का यह लहंगा उनकी सास शर्मिला टैगोर की थी जिसे करीना की पसंद का बनाने के लिए मनीष मल्होत्रा ने काफी मेहनत की थी।

ऐसी ही दिलचस्प खबरें जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। इस दिलचस्प खबर को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। इसके अलावा आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।