चाणक्य निति के अनुसार इन 6 गुणों वाला व्यक्ति अपने पूरे जीवन में कभी धनवान नहीं बन सकता है

आचार्य चाणक्य हमारे देश के एक ऐसे महान विद्वान रहे है जिनकी बताई गयी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उनके समय में थी. वे चाणक्य ही थे जिन्होंने अपनी कूटनीति के द्वारा साधारण चन्द्रगुप्त को मगध का राजा बना दिया था. चाणक्य ने ”चाणक्य नीति नामक किताब लिखी. जिसमे ऐसी बातें बताई गयी है जो हमारे जीवन को एक सार्थक मोड़ दे सकती है|हर इन्सान अपनी ज़िन्दगी में कड़ी मेहनत करता है  और पैसा भी कमाता हैं और बहुत आमिर आदमी बनने की सोचता लेकिन किन्ही कारणों से वो आमिर नही बन पता

आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी कभी भी अमीर नहीं बन सकते है क्योंकि उनकी कुछ गलत आदते उनकी किस्मत बर्बाद करके रख देती है, जिसका खामियाजा उनके साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी भुगतना पड़ता है|

कहा जाता है की  हमारे देश में बहुत से महापुरुषों का जन्म हुआ है जो अपने ज्ञान की वजह से बहुत मशहूर भी है उन्हीं महा पुरुषों में से एक थे चाणक्य जो की एक एक ऐसे महान पुरुष थे जिनकी नीतियों को लोग आज भी अपने जीवन में इस्तेमाल करते हैं| आज हम आपको चाणक्य के द्वारा बताई गयी ऐसी बातें बताएँगे जो अगर किसी व्यक्ति के अंदर होती हैं तो वो व्यक्ति कभी भी अमीर नहीं बन सकता चाहे वो कितनी भी मेहनत कर ले|

आइये जानते है इनकी नीतियों के बारे में:

जो व्यक्ति अस्वच्छ कपडे पहनता हो अर्थात जिसके कपडे और शरीर दोनों ही स्वच्छ ना हो  ऐसा व्यक्ति कभी भी धनंवान नहीं बन सकता क्योकि स्वच्छ शरीर में ही लक्ष्मी जी का निवास होता हैं|

जो व्यक्ति बहुत ज्यादा खाता हो अर्थात जिस व्यक्ति का अपने भोजन पर नियंत्रण न हो जो व्यक्ति जीभ के स्वाद में फस जाता है, ऐसा व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन सकता.

जो व्यक्ति सूर्यादय के बाद उठता है उसके पास कभी भी माता लक्ष्मी वास नहीं करती इसलिए देर से उठने वाला व्यक्ति भी कभी अमीर नहीं बन सकता और अपने जीवन में कभी सफल नही हो सकता|

जो भी व्यक्ति आलसी स्वभाव का होता है और अपना काम समय से पूरा नही करता ऐसा व्यक्ति अपने जिंदगी में चाहे जितनी भी मेहनत कर लें वो कभी भी आगे नही बढ़ सकता और कभी भी अमीर नहीं बन सकता|

आचार्य चाणक्य कहते है कि जो व्यक्ति कठोर शब्द बोलने वाला होता है और जो सोच समझकर न बोले ऐसा व्यक्ति स्वभाव से क्रोधी,घमंडी,जिद्दी होता हैं और आप को बता दे की ऐसा व्यक्ति कभी भी धनवान नहीं बन सकता|

अब आखरी में आप को ये भी बता दे की जो भी व्यक्ति अपने से बड़ों की इज्जत नहीं करता उनकी बेज्जती करता है और अनादर करता है तथा जिस व्यक्ति के दांत साफ ना हो और उसके मुख में गंदगी रहती हो ऐसे व्यक्ति से हमेशा लक्ष्मी दूर भागती है और ऐसा व्यक्ति हमेशा दरिद्रता से घिरा रहता हैं और कभी धनवान नहीं बन सकता.