राशिफल: आज सावन के तीसरे सोमवार के दिन इन 6 राशियों का होगा भाग्योदय, निखरेगी आर्थिक स्थिति

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके कुछ अहम फैसले आर्थिक दिक्कतों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं| काम में की गयी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा| छात्रों के लिए आज का वक्त थोडा कठिनाइयों भरा रहेगा| वाणी पर सियम बनाये रखे और आवेश में आने से बचें| दुश्मन आज आपका चाहकर भी बुरा नहीं कर पाएंगे और हो सके तो आप आगे बढकर कुछ कदम न उठायें|

वृष:

आज वृष राशि के लोगों के लिए सेहत थोड़ी ख़राब होने की सम्भावना है| यात्रा करने से बचे क्योंकि आज यात्रा के दौरान बाधाएं आ सकती हैं| धन सम्बन्धी मामलों में आज उतर चढ़ाव आ सकते हैं| इसलिए जितना हो सके फ़िज़ूल खर्च करने से बचें| बच्चों द्वारा कोइ अच्छी खबर मिलने के योग हैं| सामाजिक कामों में रूचि बढ़ सकती है| प्रेमी जोड़ो के लिए आज का दिन अपनी दिल की बात कहने के लिए काफी अच्छा है|

मिथुन:

आज का दिन आपको किसी बड़ी और पुरानी चल रही समस्या से छुटकारा दिला सकता है| कोर्ट- कचहरी के चक्करों में फसे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है| गृहस्थ जीवन व्यतीत क्र रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा| अर्थिक नजरिये से आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है| आज आपके लिए आमदनी के नये साधन मिलने के योग हैं| नौकरी पेशा लोगों को आज प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं|

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन काफी थकान भरा रहने वाला है| अनावश्यक विवादों में पड़ने से बचे और जहाँ तक सम्भव हो किसी से बातचीत करने से बचे| आज के दिन यात्रा करना आपके लिए अच्छा नहीं है| आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है| परिवार के साथ अधिक वक़्त बिताये| कोई बड़ा फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है|

सिंह:

आज का दिन आपकी राशि के लिए कोई बड़ा अवसर लेकर आने वाला है| आज आप जो भी काम करें पूरी तरह से उसी को समर्पित रहे| बल्कि हमे रोज़ ही अपने काम की तरफ समर्पित रहना चाहिए| हालाँकि विरोधियों द्वारा किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है| दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है| पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है|

कन्या:

कन्या राशि के लोगों का आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है| आर्थिक दृष्टि से आज आपको थोडा सम्भलकर रहने की जरूरत है| आज किसी को पैसे उधार देने से बचे| किसी पुराणी दिक्कत से आज आपको मुक्ति मिल सकती है| आज आपको अपने विरोधियों से बचकर रहने की जरूरत है| ऐसा इसलिए क्योंकि वो बिन मतलब आपके लिए मुसीबतें कड़ी कर सकते हैं|

तुला:

तुला राशि के जातकों को आज कोई खुश खबरी मिलने के योग हैं| बस आज आपको वाहन सम्बन्धी चोट लगने की सम्भावनाएं हैं| आज आपके कहीं पर फसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं| लेकिन साथ ही आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए अनावश्यक पैसे खर्च करने से बचे| आज आपका दिन प्यार का इज़हार करने के लिए बहुत अच्छा है और पर्त्नेरका पूरा सहयोग मिलने वाला है|

वृश्चिक:

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी| किसी नये कार्य को करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है| आज किया गया लगभग हर काम सफल होगा| अंत में दिन काफी थकान भरा रहने वाला है| अपनी वाणी पर आज काबू रखें और खुद पर गुस्से को हावी न होने दे| ऐसा करना आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है| किसी पुराने मित्र से सहयोग भी मिलने की संभावना है| परिवार के सदस्यों के लिए आज कुछ नया करने की सोच सकते हैं।

धनु:

धनु राशि जातकों के लिए आज दिन काफी तनावपूर्ण रहने वाला है| दुश्मनों से दिक्कत मिलने की भी भारी सम्भावना है| ऐसे में किसी भी अनावश्यक वाद विवाद से बचे और अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें| प्रेमी जीवन और खुशनुमा हो सकता है| प्रेम सम्बन्ध सुधरने की भी सम्भावना है| आर्थिक दिक्कतों से आज आपको गुजरना पड़ सकता है| किसी भविष्य से जुड़े निर्णय को लेने से पहले किसी जानकार की सलाह ले|

मकर:

मकर राशि के लोगो को आज कड़ी मेहनत के बाद स्स्फ्लता हासिल होगी| आज किसी भी तरह की यात्रा करने से बचे और साथ ही सेहत का विशेष ध्यान रखें| आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं| नई शादीशुदा जिंदगी में आये लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है| पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है| आज आपको किसी पुराणी चली आ रही दिक्कत जैसे कोर्ट कचहरी जैसे मामलों से मुक्ति मिलेगी|

कुंभ:

आज के दिन आप अपना अधिक वक्त परिवार के लोगों के साथ बिताएं| आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है| आमदनी का कोई नया साधन मिलने के योग हैं| या अगर कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुरुआत के लिए काफी अच्छा है| गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है| जिसे आगे बढने से आपको रोकने की कोशिश करनी है|

मीन:

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन दिक्कते लेकर आने वाला है| आज आपके दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं इसलिए अनावश्यक किसी से विवाद में पड़ने से बचें| बदलते मौसम के कारण मामूली बीमारियाँ जैसे खांसी, बुखार या सिरदर्द हो सकते हैं| ऐसे में परिवार के साथ और ख़ास क्र बच्चों के साथ समय व्यतीत करें| अपने सेहत का विशेष ख्याल रखें| फलों और सब्जिओं का सेवन अधिक करें|