सदी के सबसे बड़े चंद्रग्रहण के मोक्ष के बाद , इन राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा ,जाने आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपपर कार्यभार बढ़ने के योग बन रहे है |स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। खर्च अधिक होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। गृहस्थजीवन में सुखशांति और संवादिता रहेगी। राशि

वृषभ राशि

आज आप जितना हो सके बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। इसलिए बात कर मामला सुलझाने का प्रयास करें। समझदारी से काम लें। गुस्सा ना करें, इससे आपके काम में समस्याएं आ सकती है। खुद पर संयम बरतें। क्रोध पर काबू रखें इससे काम बिगड़ सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपके घर और आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। नए काम में सफलता मिल सकती है। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है।

कर्क राशि

आज आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आकस्मिक धन मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। उत्तम भोजन का आनंद उठा सकेंगे। खर्च अधिक होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए आज का दिन अनुकूल दिन है।

सिंह राशि

आज आपको अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। झगड़ा करने से बचें। आज का दिन फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। माता की चिंता बनी रहेगी। नौकरी में स्था न परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्येवहारिकता में कमी आएगी।

कन्या राशि

आज का दिन आपका दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। वाद-विवाद हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। गुस्से और वाणी पर संयम रखें।विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि

परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। परिवार के साथ वक्त बिताएं। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा जिसके प्रभाव से आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। यात्रा के योग हैं।

धनु राशि

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा | किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। गलतफहमी से बचें। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें।

मकर राशि

आज आपके सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वाास्य्ं के प्रति सचेत रहें।पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

कुंभ राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरुक रहें। मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में दूर रहें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है। । वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। शारीरिक हानि के योग हैं इसलिए संभल कर रहें।

मीन राशि

आज आपकी आमदनी के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी होगी |संतान की सेहत की चिंता रहेगी। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव रहेगा।प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से और वाणी पर संयम रखें।