फ़िल्मी दुनिया को नकार कर देश की सेवा में लगी हैं दिशा पाटनी की बहन, देखने में हैं दिशा की तरह खूबसूरत

बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में अपना बहुत ही तगड़ा फैनबेस बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी नें बहुत कम वक्त में यह सब हासिल किया है| उनके लुक्स से लेकर उनकी एक्टिंग और डांस सभी के लाखों लोग दीवाने हैं| दिश पाटनी आज बॉलीवुड का एक बहुत ही चर्चित नाम बन चुकी है| इन्होने बॉलीवुड के कुछ सबसे नामी अभिनेताओं जैसे सलमान खान, आदित्य रॉय कपूर और टाइगर श्रोफ संग फिल्मों में काम किया है| बॉलीवुड को दिशा ने ‘बाघी’, ‘बाघी 2’  और ‘एमएस धोनी’ जैसी बड़ी फ़िल्में दी हैं|

आज दिशा पाटनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों की तादाद में चाहने वाले है| लेकिन आज की हमारी जो यह पोस्ट है वो काफी अलग होने वाली है| दरअसल आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको दिशा पाटनी के बारे में नही बल्कि इन्ही की बहन से मिलाने जा रहे है| आप सोच रहे होगे के वो भी कोई बड़ी अभिएत्री या फिर अपकमिंग एक्ट्रेस ही होंगी लेकिन हम आपको बता दें के ऐसा नही है|

आपको यह जानकार थोड़ी हैरानी होगी के अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन आज फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर हैं| इनकी बहन का नाम खुशबू पाटनी है और बचपन से ही वो लाइमलाइट से काफी दूर रही हैं| खुशबू के बारे में बताये तो वो एक आर्मी ऑफिसर है| यह बात सुनने में ज़रा अटपटी लगती है लेकिन यह बात बिलकुल सच है| अभिनेत्री दिशा की बहन खुशबू भारतीय सेना में बतौर लेफिनेंट देश की सेवा में लगी हैं|

सेना में रहने की वजह से खुशबू बहुत ही फिट है| इनके बारे में एक और ख़ास बात यह है के ये जहा एक तरफ खुशबू मीडिया और लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं वहीँ दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इन्स्ताग्राम और ट्विटर पर ये काफी सक्रीय हैं| अक्सर ही अपनी फिटनेस मेन्टेन करते हुए और काफी मुश्किल एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हुए ये अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं|

खुशबू के आज इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी कई सारे फालोवर्स हैं| अपनी बहन की तरह ही खुशबू भी बेहद खूबसूरत दिखती है| अपनी बहन दिशा के साथ भी कई बार इन्हें तस्वीरों में देखा गया है| कुछ महीनों पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमे खुशबू नें बहन दिशा के साथ वर्दी पहने तस्वीर शेयर की थी जिसे के फैन्स नें काफी पसंद किया था और लाखों की तादाद में लोगों नें अपनी प्रतिक्रिया दी थी|

इनके परिवार के बाकी सदस्यों की बात करें तो इनके परिवार में इनके माँ पापा और इनका एक भाई शामिल है| जिनमे इनके पिता का नाम जगदीश सिंह पाटनी है| और इनके भाई का नाम सूर्यांश पाटनी है| दिशा जहा एक तरफ मुंबई में रहती है वहीँ दूसरी तरफ इनके पापा और इनके भाई साथ ही रहते हैं| वहीँ इनकी बहन खुशबू भी अपनी ड्यूटी के चलते परिवार से दूर ही देश की सेवा करती हैं|

अभिनेत्री दिशा की बहन खुशबू का कहना है के आर्मी में जाने के पीछे की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से ही मिली है| इनके पिता की कहें तो वो डीएसपी रेंज के ऑफिसर हैं।