क्या ट्रोलिंग से परेशान होकर करण जौहर ने बनाया ये सीक्रेट अकाउंट? कई स्टार्स कर रहे हैं फॉलो

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड दो खेमे में बंट गया था। बॉलीवुड में नेपोटिज़्म के मुद्दे ने तूल पकड़ा था। एक तरफ इनसाइडर्स तो दूसरी तरफ आउटसाइडर्स की जंग छिड़ गई थी। जिसके चलते स्टार किड को ट्रोल किए जा रहा था। इसमें अनन्या पांडे, सोनम कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सेलेब्स शामिल थे। ट्रोलिंग से परेशान होकर कई सेलेब्रिटीज़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिएक्टिवेट किया तो कई स्टार्स ने प्राइवेट। वहीं, कुछ ने कॉमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया था। इसके अलावा करण जौहर को सबसे ज़्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

सबसे ज़्यादा ट्रोल हुए करण जौहर-

वहीं, अगर करण जौहर की बात करें तो करण पर सबसे ज्यादा आरोप लगाए गए थे। सुशांत को बॉलीवुड से लेफ्ट आउट फील कराने का आरोप भी करण जौहर के ही सिर  पर ही लगा था। इन सारी चीजों से परेशान होकर करण जौहर ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद कम कर दिया था। एक समय में सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले करण जौहर ने पोस्ट करना भी बंद कर दिया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि करण जौहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से गायब हो गए हैं।

करण जौहर का सीक्रेट अकाउंट!-

जी हां, कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट नज़र आया। जिसका नाम Karanaffairs है। इस अकाउंट के फॉलोअर्स भी बेहद कम है और ये अकाउंट वेरिफाइड भी नहीं है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस अकाउंट को बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने फॉलो किया है। जिनमें शाहरुख खान की बीवी गौरी खान, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता और स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम शामिल है। इसी से अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये अकाउंट किसी और का नहीं बल्कि खुद करण जौहर का ही है। यानि ये उनका सीक्रेट अकाउंट हो सकता है।

गौरतलब है कि करण जौहर को बॉलीवुड का गॉसिप किंग कहा जाता है। यहां तक कि करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी खुद इस बात को कबूला है। बॉलीवुड की जो भी खबर होती है, सबसे पहले करण जौहर के पास पहुंचती है। इसीलिए ऐसे में करण बॉलीवुड से भला कैसे दूरी बना सकते थे। अब माना यही जा रहा है कि हर अपडेट पर नज़र रखने के लिए गॉसिप किंग ने अपना सीक्रेट अकाउंट बनाया है। जिसे बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने फॉलो भी किया है।

आपको बताते चलें कि हाल ही में करण जौहर के एक दोस्त ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर काफी दुखी है। जिसके बाद उनका इतना ज़्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा कि करण एक दिन रोने लगे और पूछा कि मैंने ऐसा क्या किया है? मेरी क्या गलती है जो मेरे दो मासूम बच्चों तक को जान से मारने की धमकिया दी जा रही हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। साथ ही आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।