आज से ही बंद कर दें इन चीजों का सेवन, वरना हड्डियां हो जाएंगी खोखली

आज के समय में स्‍वस्‍थ रहना बेहद जरूरी है वहीं आपको बता दें कि अगर शरीर स्‍वस्‍थ नहीं रहेगा तो किसी भी व्‍यक्ति का काम में मन नहीं लगेगा। वैसे तो शरीर के सभी अंग का अपना ही महत्‍व होता है लेकिन वहीं हड्डियाँ हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। हड्ड‍ियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आपका सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। अगर आप आरामपसंद जीवनशैली पसंद करते हैं, तो आपको हड्डी संबंधी समस्या, खासतौर से ऑस्ट‍ियोपोरोसि‍स होने की संभावना सक्रिय लोगों की तुलना में अधि‍क होगी। अच्छी सेहत में हड्डियों का बड़ा योगदान होता है। स्वस्थ्य रहने के लिए मजबूत हड्डियों का होना बहुत ही जरूरी है।

मनुष्य पैदा तो 306 हड्डियों के साथ होता है लेकिन जवानी तक ये सिर्फ 206 रह जाती है क्योंकि कुछ हड्डियाँ आपस में जुड़ जाती है। वहीं ये बात भी सच है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खान-पान का शौक तो पूरा करते ही हैं लेकिन वहीं एक हेल्थी डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं। इस शौक को पूरा करने में हम कई चीजें ऐसा ले लेते हैं, जो हमारे शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाती हैं। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं। लेकिन हमारे खाने में भी कुछ चीजे ऐसी होती हैं, जिनके अधिक सेवन से हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और हड्डियां खोखली होने लगती हैं।

जी हां बता दें कि लेकिन आज की बदलती दिनचर्या और गलत खानपान के कारण न केवल हमारे सेहत पर गलत असर पड़ रहा है। इससे हमारी हड्डियाँ भी काफी प्रभावित हो रहीं हैं। कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में हम आपको बताएगें जिनके अधिक सेवन से हमारी हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं आखिर कौन से हैं वो पदार्थ

कोल्डड्रिंक

सबसे पहले तो आपको बता दें कि आजकल के युवा जेनरेशन कोल्डड्रिंक का अधिक सेवन करती है जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है वहीं इसमें कार्बनडाईआक्साइड और फास्फोरस का इस्तेमाल किया जाता है, जो हड्डीयों को कमजोर और खोखला बना देता है।

नमक

इस लिस्‍ट में नाम आता है नमक का जी हां ध्‍यान रहे कि नमक या नमक से बनी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्‍योंकि इसके ज्‍यादा सेवन करने से कैल्शियम पेशाब के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है। और हड्डियाँ कमजोर होने लगती है। इसके साथ ही और बहुत सी चीजें हैं जिनका अधीक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जैसे कॉफ़ी,सिगरेट,शराब,ओवर ईटिंग,दवाओं का अधिक सेवन इत्यादि।

चॉकलेट

चॉकलेट खाना अच्‍छी बात है लेकिन वहीं आपको ये भी पता होना चाहिए की चॉकलेट की मात्रा ज्यादा लेने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। चॉकलेट खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है और कैल्शियम शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता। ऑक्सलेट शरीर की हड्डियों को बहुत मजबूत करने में सहायक होता हे। लेकिन अगर किसी फूड में ऑक्‍सालेट और कैल्शियम की भरपूर मात्रा है तो उसे खाने से बचें।

चाय

बताया तो ये भी जाता है कि चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर के लिए नुकसानदायक होती है और इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। कैफीन हड्डियों को नुकसान पहुंचाती है।