3 लाख का कप तो 40 लाख की लिपस्टिक, रिलायंस इंडस्ट्री की मालकिन नीता अम्बानी रखती हैं ऐसे महंगे और नवाबी शौक

मुकेश अम्बानी की पहचान से तो आज हम सभी वाकिफ ही हैं| उन्हें भारत में सबसे अमीर आदमी होने का खिताब प्राप्त है| ऐसे में अगर देखा जाये तो इनकी पत्नी नीता अम्बानी भी भारत की सबसे अमीर महिला हुई| नीता अम्बानी पैसों से जितनी अमीर है उतनी ही दिल से भी हैं| उन्होंने कोविड 19 की वैक्सीन को पूरी देश में उपलब्ध कराने का भी एलान किया था|  नीता अम्बानी ऐसी खबरों और इनके साथ अपने लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं| तो चलिए हम आपको इनके कुछ ऐसी ही महंगे शौको के बारे में बताते हैं|

एक इंटरव्यू के दौरान नीता ने बताया के वो नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं जो जापान का सबसे पुराना क्रॉकरी ब्रांड है|  इसकी खासियत है के यह एक सोने के बॉर्डर के साथ 50 पीस के सेट में आती है। जिसकी कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ हैं| ऐसे में हम यह कह सकते हैं के इनके एक कप चाय की कीमत लगभग 3 लाख रुपए से भी अधिक ही है|

नीता अंबानी की अगर बात करें तो इन्हें महंगे हैंड बैग्स का भी शौक है| इनके बैग्स की बात करें तो कभी इनमे हीरे जड़े होते हैं तो कभी कभी चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी जैसे ब्रांड्स से ये स्पेशल डिजाईन करवाती हैं| इन ब्रांड्स को वर्ल्ड लेवल पर सबसे महंगा मन जाता है| छोटे साइज़ के हीरे जेड ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ भी नीता अक्सर नजर आती है| जिनकी कीमत शुरू ही तकरीबन 3-4 लाख से होती है।

.

पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन जैसे इंटरनेशनल ब्रांड से नीता अपने जूते और सैंडल खुद स्पेशली डिजाईन करवाती हैं| इन ब्रांड की खासियत और नाम की बात करें तो इनके प्रोडक्ट्स की शुरुआत ही लाखों रुपए से होती है। साथ ही एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया के वो कभी भी जूते रिपीट नहीं करतीं|

नीता अंबानी इन सब के साथ साथ घड़ियों की भी काफी शौक़ीन हैं| गुची, बुल्गारी, राडो, कार्टियर, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे इंटरनेशनल और बेहद नामी और महंगे ब्रांड की घड़ियों को पहने नजर आती हैं| शुरूआती कीमतों की बात करें तो इनकी सिर्फ घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए होती है।

इन सब बातों के साथ साथ हम आपको बता दें क्र उनके पति मुकेश ने उन्हें बर्थडे पर कुछ तोहफे में भी दिया था| मुकेश ने पत्नी नीता को खुद का एक प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था| अंदर फाइव से पूरा स्टार होटल दिखने वाले इस जेट की कीमत लगभग 100 करोड़ बताई जाती हैं|

फैशन के साथ साथ इन्हें ट्रेडिशनल दिखना भी काफी पसंद है| जिसे ये करोडो की स्पेशल डिज़ाइंड ज्वेलरी से पूरा करती हैं|

बात गहनों की हो गयी तो भला साड़ियों को कसे छोड़ा जा सकता है| नीता के शुकों में हीरे और सोने से जड़ी सारियां पहनने का भी है| खबरों की माने तो बेटे आकाश की सगाई में जो साड़ी नीता नें पहनी थी उसकी कीमत तकरीबन 40 लाख थी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट ने यह बात दुनिया के सामने रखी के नीता को महंगे और कस्टमाइज्ड लिप्सटिक यूज करने की आदत है| ऐसे में इनके सिर्फ लिपस्टिक कलेक्शन की कीमत तकरीबन 40 से 60 लाख है।