बच्चों की इतनी कामयाबी का इन्हें ज़रा भी नहीं घमंड, बेहद साधा जीवन व्यतीत कर रहे हैं इन मशहूर एक्टर्स के पिता

अगर बात फ़िल्मी सितारों की हो तो हमारे मन में उनके रहन- सहन और रोजमर्रा के लाइफस्टाइल को लेकर एक छवि सामने आती है| अक्सर ही हम देखते हैं या मीडिया में खबरों में सुनते हैं के इन सितारों का लाइफस्टाइल काफी लग्जरी और रॉयल रहती है| सिर्फ इनकी ही नहीं बल्कि इनके घर में रहने वाले लगभग हर शख्स की लाइफस्टाइल में आपको ऐसा ही अंदाज़ देखने मिलता है| पर आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे बड़े सितारों के पिता और बाकि घरवालों से मिलाने जा रहे हैं जो के बच्चों की काफी तरक्की के बावजूद भी बेहद सादा और सरल जीवन जी रहे हैं|

तो चलिए हम आपको बाते हैं इन बड़े और नामी सितारों और इनके पिता के बारे में-

मनोज वाजपेयी

अपने करियर में “गैंग्स ऑफ़ वासेपुर” और “द फॅमिली मैन” जैसी दमदार पेर्फोर्मंसेज देने वाले अभिनेता मनोज वाजपेई भी बिना नेपोटिस्म के सपोर्ट के इंडस्ट्री में आये अभिनेता हैं| बता दें के इनके पिता का नाम राधाकांत बाजपेयी है। आज के समय में मनोज एक बहुत ही जाने माने और टैलेंटेड अभिनेता के रूप में उभरे हैं| पर इनके पिता आज भी गांव में सरल जीवन बिता रहे हैं|

पंकज त्रिपाठी

“मिर्ज़ापुर” और “सेक्रेड गेम्स” जैसी धाकड़ वेब सीरीज और कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पंकज त्रिपाठी असल ज़िन्द्दगी में बिहार के एक छोटे से गाँव से है| बात करें अगर इनकी पिताजी की तो इनका नाम पंडित बनारस त्रिपाठी है| अपने बेटे की तरक्की से वो काफी खुश हैं लेकिन आज भी वो इनके साथ ना रहकर बेलसंड गांव, गोपालगंज, बिहार में रहते हैं| पेशे से इनके पिता किसान हैं|

अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी और बॉलीवुड की बेहद फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता की भी कहानी कुछ ऐसी ही है| उनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है जो के आर्मी में थे। हालाँकि अब वो एक रिटायर्ड ऑफिसर हैं और रिटायरमेंट के बाद वो अब घर ही पर हैं| आज भी पत्नी के साथ बेहद सादा जीवन व्यतीत कर रहे हैं|

कार्तिक आर्यन

आज के दमदार और युवा एक्टर्स की लिस्ट में खुद बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में कार्तिक आर्यन ने अपना नाम बनाया है| कार्तिक की बात करें तो आज इनका नाम कुछ टॉप एक्टर्स की लिस्ट में भी शुमार है| इनके पिता को भी पता है के उनके बेटा आज एक जाना माना सुपरस्टार है| लेकिन फिर भी वो मध्य प्रदेश में एक नौकरी करके अपना निर्वहन कर रहे हैं|

आयुष्मान खुराना

काफी शांत स्वाभाव के और बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं आयुष्मान खुराना| इन्हें फैन्स इनकी काफी रियल लगने वाले अभिनय के लिए पसंद करते हैं| इनके पिताजी का ही असर शायद इनपर भी है क्योंकि वो भी काफी शांत स्वाभाव के हैं| इनके पिता का नाम पी. खुराना है जो के एक एस्ट्रोलाजर हैं| इनके पिताजी आज भी चंड़ीगढ़ के उसी गाँव में रहते हैं जहा के आयुष्मान खुराना का जन्म स्थान है|