जानिए दांतों से तंबाकू, गुटखा, पान मसाले के दाग हटाने के आसान फार्मूले

तंबाकू और गुटखा खाना हमारे सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है फिर भी फिर भी तम्बाकू ,गुटखा खाना आज कल के युवाओ के लिए एक ट्रेंड सा बन गया है  तम्बाकू का सेवन जितना हमारे स्वस्थ के लिए हानिकारक है उतना ही हमारे दांतों के लिए भी क्योंकि तम्बाकू के सेवन से उसमे मोजूद निकोटिन दांतों के चारो तरफ जम जाता है जिसके वजह से दांतों पर कालापन आ  जाता है और  लाख कोशिशों के बावजूद दांतों पर जमे इनके दाग नहीं जाते. ऐसे में कई बार आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है और आप सब के सामने  खुल के हँस भी नहीं पाते |

आज हम आपको इसी परेशानी से निजत दिलाने के लिए एक जबरदस्त फार्मूला बताने वाले है जिसके उपयोग से आप अपने दांतों से तम्बाकू के निशान को हटा सकते है और अपनी मुस्कान वापस ला सकते हैं |

इस बात का हमेशा ध्यान रखे की कोई भी चीज दांतों पर तब जमती है जब दांतों की सतह रफ होती है। इसलिए दांतों का साफ और स्‍मूथ होना बहुत जरूरी है। ताकी इसमें कोई भी चीज इतनी आसानी से न जम सके।

तम्‍बाकू में मौजूद निकोटीन धीरे धीरे दातों पर जम जाता है और कुछ दिनों में वो पूरी तरह से दातों पर चढ़ जाता है, जिसे ब्रश से निकालना संभव नही है। आपको बता दें कि व्हाइट्नर, शाइनर के इस्तेमाल से दांतों को फिर से चमकाया जा सकता है इसके आलावा डेंटल ब्लीचिंग से भी दांतों पर गुटखे, से पड़े दाग को आसानी से साफ़ किया जा सकता है।

लेकिन अब हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप बिना किसी भी साइड इफ़ेक्ट के अपने दांतों से तम्बाकू के दाग को कुछ ही समय में दूर कर सकते हैं |

इस फोर्मुले को तैयार करने के लिए आपको चाहिए बेकिंग सोडा और नमक और इसे  इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको बेकिंग सोडा लगाकर ब्रश से दांतों पर रगड़ना होगा फिर बेकिंग सोडा में चुटकीभर नमक मिलाये और फिर इसे ब्रश से दांतों पर रगड़े आप का दांत पूरी तरह से साफ हो  जायेगा|

इसके अलावा, दातों से दाग हटाने के लिए भोजन के बाद एक च्यूइंगम को मुंह में डालकर 20 मिनट तक चबाएं। दांतों को चमकाने व दाग धब्बों को हटाने के लिए नींबू या स्ट्रॉबेरी भी रगड़ सकते है| ये सभी कुदरती तरीके हैं जिनका कोई भी साइड इफेक्ट नही होता है।

हमारे  दांत काफी सेंसिविट होते हैं, इसलिए इनपर कोई भी दवा या कुछ लगाने से पहले अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी जरुरी होता है| तंबाकू, गुटखा और पान मसाला खानो वालों लोगों के मसूढ़ों में दर्द, गले की खराश या सफेद धब्बे आदि की परेशानियां हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क  करना चाहिए क्योंकि ये लक्षण खतरनाक साबित हो सकते हैं |