चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि से बना गजकेसरी योग, इन 6 राशियों को मिलेगा धन लाभ, भाग्य देगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से मनुष्य का जीवन, व्यापार, परिवार, नौकरी पर भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रभाव पड़ता है। जैसी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में होती है उसी के अनुसार फल मिलता है। आपको बता दें कि आज चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि रहेगी, जिसकी वजह से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनको इस शुभ योग का अच्छा फायदा मिलेगा और कई क्षेत्रों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आखिर यह किस्मत वाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को गजकेसरी योग का अच्छा फायदा मिलेगा। आयात-निर्यात से जुड़े हुए कामों में आपको बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। आपकी रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको मिल सकता है। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। विपरीत परिस्थितियों में आप हिम्मत बनाए रखें। अनजान लोगों के ऊपर भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने व्यापार में नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। कुछ सहकर्मी आपका विरोध करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप खुशी और गर्व महसूस करेंगें। पारिवारिक वातावरण ठीक-ठाक रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कार्यस्थल में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने पारिवारिक मामलों को अनदेखा मत कीजिए। बड़े भाई-बहनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। आपकी किस्मत कमजोर रहेगी, जिसके चलते आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। गजकेसरी योग की वजह से आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने सोचे हुए कार्य ठीक प्रकार से पूर्ण कर सकते हैं। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। आप अपनी योजनाओं में लगातार आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना बन रही है। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय मजबूत रहेगा। किस्मत के बलबूते आपको अपने जरूरी कामकाज में अच्छी खासी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। कुछ जरूरतमंद लोगों की आप सहायता कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह कारगर साबित होगी। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय आपको थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने अच्छे कार्य से उच्च अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में आपको लगातार प्रगति हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने व्यवहार में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा इसकी वजह से आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। आप कोई भी काम कल पर ना छोड़ें। साझेदारी में आरंभ किया गया कार्य आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय सफलता दायक रहने वाला है। गजकेसरी योग की वजह से कारोबार में नए लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। आप अपने सभी जरूरी कार्य ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को शीघ्र ही पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने पारिवारिक रिश्तो को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विवाह संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको अपनी छवि सुधारने का मौका मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को धनलाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। कार्यस्थल का वातावरण बेहतर रहेगा। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को नए प्रोजेक्ट में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी पुराने निवेश में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। जरूरी योजनाओं में आप ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शीघ्र ही अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे।