पथरी की समस्या इलाज के बाद भी नहीं हो रही दूर? तो ट्राय करें ये रामबाण घरेलू उपाय, होगा फायदा

वर्तमान समय में हर मनुष्य की जीवन शैली बहुत बदल गई है। व्यस्त जीवन शैली के चलते मनुष्य अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाता है, जिसके कारण अक्सर किसी न किसी बीमारी से परेशान होना पड़ जाता है। कई लोगों को पथरी की समस्या हो जाती है। यहां तक की परेशानी बढ़ने पर भी कई बार मरीज को सर्जरी तक करवाने की जरूरत पड़ सकती है। कम पानी पीने और ज्यादा मसाले वाली चीजों का सेवन करने से पथरी की समस्या हो सकती है।

पथरी की बीमारी में किडनी में एक छोटा सा पत्थर बन जाता है। जो कई बार काफी तेज दर्द उत्पन्न करता है, जिसको सहन करना बहुत ही कठिन होता है। कभी पेशाब की नली में रुकावट उत्पन्न होने लगती है तो कभी कुछ समस्या आती है। अगर इस बीमारी का इलाज सही समय पर ना कराया जाए तो इसके कारण किडनी में जख्म होने की संभावना रहती है। आज हम आपको पथरी की बीमारी के उपचार के लिए कुछ घरेलू तरीके बताने वाले हैं। जिसकी सहायता से आपकी पथरी की बीमारी जल्द ही दूर होगी।

पथरी की समस्या का रामबाण घरेलू उपाय

प्याज का रस

गर्मियों के मौसम में अगर प्याज का रस पिया जाए तो इससे लू से बचा जा सकता है। कच्चे प्याज में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो हमें बहुत सी बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। अगर किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या है तो उसको कच्चे प्याज का रस अवश्य पीना चाहिए, इसके अलावा जिन लोगों को बार-बार पथरी की समस्या उत्पन्न हो रही है उनको ज्यादा से ज्यादा कच्चे प्याज को अपने आहार में शामिल करना होगा। इससे आपके शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रहेगी और यह आपके शरीर से पथरी निकालने में मदद करेगा।

गाजर का रस

जिन लोगों को वर्षो से पथरी की शिकायत है उनको गाजर के रस का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह पथरी के इलाज में असरदार घरेलू उपाय बताया जाता है। अगर आप लगातार गाजर का रस पीते हैं तो इससे पथरी बननी बंद हो जाएगी। गाजर के रस में विटामिन ए और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो किडनी से पथरी निकालने में सहायक मंद है।

अनानास का रस

ऐसा माना जाता है कि अगर अनानास के रस का सेवन किया जाए तो इससे किडनी की सफाई हो जाती है। किडनी से सभी प्रकार के अनावश्यक तत्त्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर हो जाता है। जिन लोगों को पथरी की बीमारी है उनको नियमित रूप से अनानास के रस का सेवन अवश्य करना चाहिए, इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा। अनानास में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है।

पत्थरचट्टा के पत्ते

अगर किसी व्यक्ति को पथरी की बीमारी है तो इस गंभीर रोग से लड़ने के लिए सबसे आसान और कारगर उपाय पत्थरचट्टा के पत्ते होते हैं। जी हां, यदि आप रोजाना प्रातः काल में खाली पेट पत्थरचट्टा के 5 से 6 पत्ते चबाकर खाते हैं तो इससे कुछ ही दिनों में आपकी पथरी बाहर निकल जाएगी। पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय सबसे ज्यादा कामयाब माना गया है। पत्थरचट्टा के पत्तों में पत्थर को तोड़ने की क्षमता होती है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।