कुछ इस अंदाज़ में करीना कपूर नें मनाया अपना 40वां जन्मदिन, वायरल हुआ ब्लैक ड्रेस में डांस करते वक्त का यह विडियो

अभिनेत्री करीना कपूर की बात करें तो इनका नाम बॉलीवुड की सबसे फेमस और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है| इनके फिल्मों में जबरदस्त अभिनय के चलते लाखों चाहने वाले हैं और इनका फ़िल्मी करियर भी बेहद अच्छा रहा हैं| अभी की कहें तो करीना फिल्मों में उतनी अधिक सक्रीय नही हैं| इन्होने बीते सालों में महज़ एकक एक मूवीज की हैं जिनमे सबसे लेटेस्ट गुड न्यूज़ और अंग्रेजी मीडियम हैं| फ़िल्मी दुनिया में अपना जबरदस्त नाम बनाने वाली अभिनेत्री करीना तैमूर के बाद अब एक और बच्चे को भी जन्म देने वाली हैं|

ऐसे मनाया 40 वां जन्मदिन

इसके साथ ही अभिनेत्री करीना अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं| बीती तारिख 21 सितंबर को अभिनेत्री करीना नें अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसपर फैन्स नें उन्हें ढेरों विशेस और शुभकामनाएं भी दी| करीना की बहन करिश्मा कपूर भी अपनी बहन के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित थी और इन्होने अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर अपनी बहन के जन्मदिन का एक दिन पहले से ही काउंटडाउन लगा रखा था|

वही अभिनेत्री भी अपना जन्मदिन मनाने में काफी उत्साहित नजर आई| इन्होने अपने फैन्स के साथ अपने इस जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और विडियोज शेयर की| और तो और अभिनेत्री के फैन्स भी इनके वीडियोस पर ख़ासा प्यार लुटाते नजर आये| इनके फैन्स नें लाइक्स और कमेंट्स कर अपनी खुशियाँ ज़ाहिर की| बता दे के करीना के जन्मदिन का एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे इन्हें बहुत ही दिलकश अंदाज़ में डांस करते देखा जा सकता है| इसे फैन्स नें अभी तक काफी अधिक शेयर भी किया है|

ब्लैक ड्रेस पहने एक्ट्रेस करीना अपना जन्मदिन मानते काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं| पार्टी में उनके लुक्स और डांस की जितनी तारीफ की जाये वो उतनी ही कम है| कहने को बस इतना ही है के करीना नें अपना यह जन्मदिन फुल एन्जॉय किया है और साथ ही यह इनकी बहन और परिवार के लिए एक यादगार पल बन चूका है| इसके साथ एक और तस्वीर करीना की बहन करिश्मा नें शेयर की है जिसमे करीना केक काटते देखी जा सकती हैं| इस तस्वीर के साथ करिश्मा नें कैप्शन में लिखा है-”हमारी बर्थडे गर्ल के साथ हमारा खास लम्हा”|

हालाँकि इनके इस सेलिब्रेशन में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल नही हो पाए लेकिन सभी नें सेलिब्रेशन को पूरी तरह एन्जॉय किया और जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आये| अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और मलाईका अरोड़ा जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारे अभिनेत्री को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाइयां देते नजर आये और सभी कमेन्ट सेक्शन में काफी एक्टिव नजर आये|

करीना कपूर फिलहाल अपने इस बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद आने वाले समय में अपने फैन्स को एक और गिफ्ट देने वाली हैं| यह गिफ्ट इनका दूसरा बच्चा होने वाला है जिसे के जल्द ही आने वाले वक्त मं करीना जन्म देने वाली हैं| इसका साथ अगर इनकी फिल्मों के बारे में कुछ कहें तो इन्हें अभी कुछ वक्त बाद आमिर खान संग एक फिल में देखा जाने वाला है|

करीना की इस आने वाली फिल्म का नाम “लाल सिंह चड्ढा” बताया जा रहा है|