ये हैं देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अम्बानी की बहनें, जाने आज किस तरह बिता रही हैं अपनी ज़िन्दगी

मुकेश अम्बानी की बात करें तो हम सभी के दिमाग में एक ही छवि सामने आती है| वो है के भारत के सबसे अधिक पैसों वाले और अमीर शख्स की| अक्सर ही हम देखते हैं के अपनी शानोशौकत भरी जिंदगी और अपने लाइफस्टाइल की खबरों को लेकर अम्बानी और उनके परिवार के लोग चर्चाओं का विषय बने रहते हैं| इनमे शामिल उनकी पत्नी और उनके बेटे बहु ऐसी चर्चाओं का मुख्य विषय रहते हैं|

आज अम्बानी परिवार इतना मशहूर है लेकिन फिर भी काफी कम लोगों ही लोगों को इस बात का पता है के इंडिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अम्बानी जी के परिवार में दो अतिरिक्य सदस्य और भी हैं| मुकेश अम्बानी की दो बहनें है जिनमें बड़ी बहन का नाम नीना है और इनकी छोटी बेहें का नाम दीप्ति है| बता दें के ये दोनों अम्बानी परिवार से अब दूर हो गयी हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों की अब शादी हो चुकी है और अब ये अपने ससुराल में रहती हैं|

आज अपनी इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको अम्बानी परिवार की इन्ही दोनों बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं| आखिर इनकी शादी कहाँ हुई हैं और इस वक्त ये अपनी जिंदगी कहाँ गुज़ार रही हैं| और आज की तारिख में ये क्या कर रही हैं|

नीना कोठारी :

नीना परिवार की दूसरी बेटी हैं जो के मुकेश अम्बानी से बड़ी है| जैसा के हमने आपको बताया है नीना अम्बानी की शादी हो चुकी है| ऐसे में अब वो अपने पति के बिजनेस में उनकी मदद करती हैं| अभी की बात करें तो नीना अपने पति की कम्पनी कोठारी शुगर ऐंड केमिकल्स लिमिटेड में चेयरपर्सन की कुर्सी का काम सम्भालती हैं| इनके पति की बात करें तो उनका नाम भद्रश्याम कोठारी था जिनका साल 2015 के निधन हो गया था| ऐसे में नीना ने ही कोठारी परिवार कारोबार सम्भाला है|

इनका एक बेटा भी है जिसका नाम अर्जुन कोठारी है| और अपने ही कम्पनी में ये मेनेजर की कुर्सी का कार्यभार सम्भालते हैं| कोठारी ग्रुप की बात करें तो इनका पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा कारोबार है| बता दें के नीना की एक बेटी भी है जिसका नाम नयनतारा है| अभी हाल ही में अम्बानी जी ने अपने बंगले में नयनतारा की प्री-वेडिंग सेरेमनी करवाई थी जिसमें फिल्मी दुनिया के तमाम जाने माने सितारे देखे गये थे|

दीप्ति सलगावंकर:

दीप्ति सल्गावंकर मुकेश अंबानी जी की सबसे छोटी बहन हैं| इनकी शादी भी मशहूर व्यापारी परिवार में हुई है| गोवा शहर के सबसे जाने माने रईस और कारोबारी घरानों में सलगांवकर ग्रुप का नाम शामिल रहता है| इनके पति का नाम दत्ताराज सलगावंकर है जो के इस पूरे ग्रुप के संस्थापक वासुदेव सलगांवकर के बेटे हैं| खबरों की माने तो ये बात 1978 की है जब पूरा सलगावंकर परिवार मुंबई की एक आशा किरण नाम की बिल्डिंग में रहता था| उसी बिल्डिंग के कुछ मंजिलों ऊपर अम्बानी परिवार भी रहता था|

अम्बानी परिवार की बेटी दीप्ति और सलगावंकर परिवार के बेटे दत्ताराज उसी वक्त एक दुसरे को पसंद करने लगे थे| फिर बात आगे बढ़ी और साल 1983 में घरवालो की मर्जी के साथ दोनों ने शादी कर ली| आज की कहे तो दीप्ति कारोबार से दूर हैं|