यदि आपका भी नाम S, R, P, B, M और N से शुरू होता हैं, तो आप इस ख़बर को एक बाए जरूर पढ़ें

भारतीय ज्योतिषी में नाम का भी बड़ा ही महत्व होता है, हालाँकि राशि का महत्व नाम से ज़्यादा होता है लेकिन काफ़ी लोग नाम के महत्व को भी महत्व पूर्ण मानते हैं, ख़ासतौर पर उस अवस्था में जब नाम राशि के हिसाब से रखा गया हो|कुछ लोगों की नज़र में ये केवल एक ठकोसला है और कुछ की नज़र में विज्ञान, बहरहाल जो भी हो लेकिन आस्था और विश्वाश की ताक़त को तो कोई भी नहीं नकार सकता और उसका बोलबाला तो हर वक़्त, हर समय रहता ही है, हम जिस भी चीज़ पर भरोशा करते हैं उसका फल तो हमें मिलता ही मिलता है चाहे उसमें वक़्त लग जाए पर हमारा विश्वास मज़बूत होना चाहिए।

आज हम नामों के बारे में बात करेंगे कि किस नाम के पहले अक्षर के साथ व्यक्ति का स्वभाव, भाग्य और उसका आने वाला कल कैसे जुड़ा हुआ रहता है और उसके जीवन में उसकी वजह से क्या अच्छा या बुरा घटित हो सकता है, हमारे इस लेख को पढ़कर आपने ये भी बताना है कि हम अपने आंकलन में कितने ठीक है या कितने ग़लत ?

S

ये लोग काफी मेहनती होते हैं। ये बातों के इतने धनी होते हैं कि सामने वाला इनकी ओर आकर्षित हो ही जाता है। दिमाग से तेज और सोच-विचार कर काम करते हैं ये। इन्हें अपनी चीजें शेयर करना पसंद नहीं। ये दिल से बुरे नहीं होते, लेकिन उनके बातचीत का अंदाज़ इन्हें लोगों के सामने बुरा बना देती है। प्यार के मामले में ये शर्मीले होते हैं। आप सोचते बहुत हैं, लेकिन प्यार के लिए कोई पहल करना नहीं आता। प्यार के मामले में ये सबसे ज्यादा गंभीर होते हैं।

 

R

इस अक्षर के नाम वाले लोग ज्यादा सोशल लाइफ जीना पसंद नहीं करते। हालांकि, फैमिली इनके लिए मायने रखती है और पढऩा-लिखना इन्हें नहीं भाता। जो भीड़ करे, उसे करने में इन्हें मजा नहीं आता। ये तो वह काम करना चाहते हैं, जिसे कोई नहीं कर सकता। इस नाम के अक्षर वाले लोग काफी तेजी से आगे बढ़ते हैं और धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। अपने से ऊपर सोच-समझ और बुद्धि वाले लोग इन्हें आकर्षित करते हैं। दिखने में खूबसूरत और कोई ऐसा जिसपर आपको गर्व हो उनकी ओर आप खिंचे चले जाते हैं|

B

जिनका नाम बी अक्षर से शुरू होता है वे अपनी जिंदगी में नए-नए रास्ते तलाशने में यकीन रखते हैं। अपने लक्ष्य चुनकर उसपर आगे बढऩा इन्हें अच्छा नहीं लगता। बी अक्षर वाले लोग जरा संकोची स्वभाव के होते हैं। काफी सेंसिटिव नेचर के होते हैं ये। जल्दी किसी से नहीं घुलते-मिलते। इनके जीवन के कई ऐसे राज होते हैं,जो इनके करीबी को भी नहीं पता होता। ये ज्यादा दोस्त नहीं बनाते, लेकिन जिन्हें बनाते हैं उनके साथ सच्चे होते हैं

P

P से शुरू होने वाले नाम के लोग उलझनों में फंसे रहते हैं। वैसे, ये चाहते कुछ हैं और होता कुछ अलग ही है। काम को परफेक्शन के साथ करते हैं। इनके काम में सफाई और खरापन साफ झलकती है। खुले विचार के होते हैं ये। अपने आसपास के सभी लोगों का ख्याल रखते हैं और सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। हां, कभी-कभार अपने विचार दूसरों पर थोपने के कारण इन्हें नुकसान भी पहुंचता है। प्यार की बात करें तो सबसे पहले ये अपनी छवि से प्यार करते हैं। इन्हें खूबसूरत साथी खूब भाता है। कभी-कभार अपने साथी से ही दुश्मनी भी पाल लेते हैं, लेकिन चाहे लड़ते-झगड़ते सही साथ उनका कभी नहीं छोड़ते।

M

इस अक्षर के नाम वाले लोग बातों को मन में दबाने वाली प्रवृत्ति के होते हैं। कहते हैं ऐसा नेचर कभी-कभी दूसरों के लिए खतरनाक भी साबित हो जाता है। चाहे बात कड़वी हो, यदि खुलकर कोई कह दे तो बात वहीं खत्म हो जाती है, लेकिन बातों को मन रखकर उस चलने से नतीजा अच्छा नहीं रहता।वैसे अपनी फैमिली को ये बेहद प्यार करते हैं। खर्च करने से पहले ज्यादा सोच-विचार नहीं करते। सबसे बेहतर की ओर ये ज्यादा आकर्षित होते हैं।

N

ये लोग काफी खुले विचारों के होते हैं। ये कब क्या करेंगे इसके बारे में ये खुद भी नहीं जानते। बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। काम के मामले में परफेक्शन की चाहत इनमें होती है। आपके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण होता है, जो सामने वालों को खींच लाता है। ये दूसरों से पंगे लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। इन्हें आधारभूत चीजों की कभी कोई कमी नहीं रहती और आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न होते हैं ये।