सोनम नहीं बल्कि उनके पति आनंद आहूजा हैं उनसे भी ज्यादा अमीर, जानिए कितने करोड़ है उनकी प्रॉपर्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के नाम से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे। फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी नामी बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग हुई। बता दें कि 30 जुलाई को आनंद आहूजा ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दें कि इन दिनों सोनम और आनंद मुंबई नहीं बल्कि लंदन में हैं। वहीं पति आनंद आहूजा के जन्मदिन को लेकर सोनम कपूर बेहद उत्साहित नज़र आईं। तो आइए आपको बताएं आनंद आहूजा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

सोनम से कहीं ज़्यादा अमीर है आनंद आहूजा-

जहां सोनम कपूर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुईं हैं, वहीं आनंद आहूजा एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। लेकिन अगर बात कमाई की करें तो सोनम कपूर से कहीं ज्यादा अधिक आनंद आहूजा ही कमाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आनंद दिल्ली के नामी बिजनेसमैन हरीश आहूजा के पोते हैं। आनंद आहूजा के पास ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अच्छी खासी प्रोपर्टी है। आनंद आहूजा ना सिर्फ दिल्ली बल्कि मुंबई और लंदन में भी अपनी प्रॉपर्टी स्थापित कर चुके हैं। फिलहाल आनंद आहूजा अपने परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। लंदन में भी आनंद आहूजा का खुद का बिजनैस है।

बताते चलें कि कि आनंद आहूजा और सोनम का घर लंदन के सबसे महंगे इलाके में है। जी हां, सोनम-आनंद का बंगला वेस्ट लंदन के नॉटिंग हिल में है। वहीं लंदन इंग्लैड का बेहद खूबसूरत और ठंडा शहर है। जहां आपका मूड भी बेहद कूल रहता है। यही नही बल्कि अपनी ही तरह यह शहर आपको स्टाइलिश और लाजवाब बना डालेगा। अपने लंदन के घर में सोनम कपूर आनंद संग बेहद खुशी से अपना समय व्यतीत कर रही हैं।

कई बिजनेस के मालिक हैं आनंद-

वहीं अगर बात आनंद आहूजा के पुश्तैनी घरों की करें तो उनके दादा हरीश आहूजा ने दिल्ली के लुटियन्स जोन में बंगला खरीदा था। 3170 सक्वॉयर फीट के एरिया में फैले इस घर की कीमत 173 करोड़ रुपए है। बता दें कि लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में भी आनंद आहूजा का एक आलिशान घर है। इसके अलावा आनंद की एक बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी भी है जिसका नाम आहूजा फैमिली के नाम पर ही रखा गया है। यह कंपनी खास तौर पर Tommy, Hilfiger, GA जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ डील करती है। यह सब ही नहीं बल्कि आनंद आहूजा क्लोदिंग ब्रैंड ‘Bhane’ के CEO होने के साथ-साथ को-फाउंडर भी हैं। इसके अलावा आनंद आहूजा एक मल्टी ब्रांड जूतों की कंपनी वेज नॉन-वेज के भी मालिक हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो आनंद आहूजा एक बहुत बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं।

बताते चलें कि सोनम कपूर संग आनंद आहूजा की मुलाकात का सबसे बड़ा श्रेय कॉमन फ्रेंड परनिया कुरैशी को जाता है, क्योंकि परनिया ना सिर्फ सोनम बल्कि आनंद की भी फ्रेंड है। मुलाकात के एक साल बाद ही आनंद ने सोनम कपूर को प्रपोज कर दिया था। जिसके बाद 8 मई साल 2018 को दोनों ने शादी रचाई।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं।