माधुरी दीक्षित वो गाने जो सरोज खान की वजह से हिट हुए थे, जानें सरोज खान के जाने पर माधुरी ने क्या कहा

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रही। गुरुवार देर रात सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि सरोज खान अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कोरियोग्राफी, उनका सिखाए स्टेप्स हमेशा याद किए जाएंगे। जब-जब आप 80-90 दशक के पॉपुलर गाने देखेंगे, हमेशा सरोज खान याद आएंगी। सरोज खान ने इंडस्ट्री में 35 साल का वक्त गुजारा और अपने इस करियर में करीब 2000 गानों को कोरियोग्राफ किया। पुरानी से लेकर आजकल की नई एक्ट्रेस उनकी शिष्या रह चुकी हैं। हालांकि, माधुरी दीक्षित के साथ उनका बेहद करीबी रिश्ता था। दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी। गाना कोई भी हो, माधुरी का डांस और अदाएं उसमें जान फूंक देते थे। और इन सबको सिखाने वाली थी सरोज खान।

माधुरी दीक्षित का ट्वीट-

माधुरी दीक्षित सरोज खान को अपनी गुरु और दोस्त दोनों ही मानती थी। सरोज खान के जाने के बाद माधुरी टूट सी गई हैं और बेहद इमोशनल होकर उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मेरे दोस्त व गुरु के चले जाने से मैं पूरी तरह से बिखर गई हूं। डांस में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच पाने में उन्होंने जो मेरी मदद की है उसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। दुनिया ने आज एक बेहतरीन प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मुझे आपकी हमेशा याद आएगी। परिवार के प्रति दिल से मेरी संवेदनाएं. #RIPSarojJi

सरोज खान द्वारा कोरियाग्राफ किए माधुरी के सुरपहिट गाने-

माधुरी दीक्षित के 80-90 दशक के सुपरहिट गाने, सोरज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए थे। इन गानों की वजह से भी माधुरी का कद इंडस्ट्री में और ऊंचा हो गया था। माधुरी ने इन गानों ने उनके स्टारडम को परिभाषित किया है। चलिए जानते हैं कौन-से हैं वो सुपरहिट गाने-

एक दो तीन…

साल 1988 में फिल्म तेजाब रिलीज हुई थी जो कि एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म के गाने एक दो तीन…ने माधुरी दीक्षिक को खासा लोकप्रियता दिलाई थी। ये गाना आज भी लोगों के ज़हन में ताजा है। उस दौर में लड़कियों का डांस इस गाने के बिना अधूरा ही रहता था।

चने के खेत में-

फिल्म अंजाम के इस सुपर-डुपर हिट गाने चने के खेत में…को सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के लिए कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के डांस का एक-एक स्टेप बेहद उम्दा है।

धक-धक-

ये वो गाना है जिसने माधुरी दीक्षित का नया नाम दिया था। साल 1992 में आई फिल्म बेटा में माधुरी दीक्षित पर धक-धक गाना फिल्माया गया था। इस गाने के बाद माधुरी दीक्षित धक-धक गर्ल के नाम से फेमस हुई थी।

चोली के पीछे क्या है-

माधुरी-सरोज की जोड़ी का ये गाना भी काफी यादगार है। खलनायक फिल्म में चोली के पीछे क्या है गाने को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस गाने के बेहतरीन डांस का श्रेय भी सरोज खान को जाता है।

तम्मा तम्मा लोगे-

फिल्म थानेदार के गाने ‘तम्मा तम्मा लोगे’ कई गानों ने माधुरी-सरोज की जोड़ी को अमर कर दिया था।

डोला रे डोला-

 

सुपरहिट फिल्म देवदास का बेहद पॉपुलर गाना डोला रे डोला तो शायद ही कोई भुला सके। इस गाने को माधुरी और एश्वर्या पर फिल्माया गया था। इस गाने को भी सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। इस गीत के लिए उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

तबाह हो गए-

साल 2019 में फिल्म कलंक के गाने तबाह हो गए को भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।