मलाईका अरोड़ा नें लगभग 4 साल बाद बताई पति अरबाज़ संग तलाक की वजह, कहाँ परिवार वालों का …

मलाइका अरोड़ा का नाम आज भी बॉलीवुड की टॉप और हॉट एक्ट्रेसेज में लिया जाता है| भले ही अब ये फिल्मों में बतौर अभिनेत्री नजर नही आ रही लेकिन आजकल ये अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर खबरों में में बनी हुई हैं| आज भी उनकी फिटनेस और ख़ूबसूरती के लाखों दीवाने हैं| टीवी के कई रियलिटी शो में आज भी अपने स्टाइल और हॉट अंदाज के चलते इन्हें जज की कुर्सी पर देखा जा सकता है| साथ ही इन्हें कई बड़े इवेंट्स में भी स्पॉट किया जाता है|

जैसा के हम सभी को पता है के सलमान खान के भाई अरबाज खान संग मलाइका नें लव मैरेज की थी| लेकिन कुछ आपसी अनबन के चलते दोनों नें एक दुसरे से लगभग 18 सालों बाद अलग होने का फैसला ले लिया| हमारी आपकी तरह लगभग हर कोई इनके इस फैसले से हैरान है| यहाँ तक के खबरें तो यहाँ तक भी शुरू में आई थी के मलाईका नें ही अरबाज़ को शादी के लिए प्रपोज़ भी किया था| बता दें के इन्होने साल 2017 में तलाक का फैसला लिया था|

जब से इनका तलाक हुआ है मीडिया में तमाम बाते अक्सर ही सुनने को मिलती रहती हैंहालाँकि अरबाज़ खान और मलाईका अरोड़ा दोनों ही नें मीडिया में कभी अपना कोई ब्यान नहीं दिया| ऐसे में हर कोई बस अपना अपना अंदाज़ा लगाने में लगा हुआ है के आखिर इनके रिश्ते में ऐसा क्या हुआ के दोनों का सच्चा प्यार कमजोर पड़ गया| मलाईका नें भले ही कोई पुख्ता वजह न बताई हो लेकिन फिर भी इन्होने इतना जरूर कहा था के अगर आप किसी खुश नहीं हैं, तो उससे दूर हो जाना बेहतर है|

मलाईका नें यहाँ बताई वजह

बात है करीना कपूर के रेडियो चैट शो की जहाँ हाल ही में मलाइका अरोड़ा पहुंची थीं| और यहाँ उन्होंने बताया के उनके घरवालों ने क्या कहा था जब वो तलाक लेने जा रही थीं| मलाईका नें बताया के सभी पहली बार में यही ख रहे थे के यह सब मत करो| इसके बाद उन्होंने कहा के यह तो सच है कोई भी ऐसा फैसले लेने को सीधे तो नही कहेगा| सब बस यही कहेंगे को जो कुछ करो सोच-समझकर करना और मैं भी ऐसी स्थिति से गुजर चुकी हूँ|

इसके बाद आगे मलाईका नें आगे बताया के जब उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को यह पता चला के वो अपने फैसले पर कायम है तो उन्हें सभी का समर्थन मिला| सभी का अंत में कहना था के हम सभी को आपके फैसले पर गर्व है| सब नें उन्हें एक मजबूत महिला बताया| आगे उन्होंने कहा के जब परिवार से मुझे ऐसा सुनने को मिला तो मुझमे और अधिक हिम्मत आ गयी और मैं अपने फैसले पर अटल हो गयी और अपने फैसले पर अमल किया|

हालाँकि आज भी मलाईका और अरबाज़ एक दुसरे से एक दोस्त की तरह मिलते हैं| इनके बीच ऐसा कोई गिला शिकवा आज भी नजर नही आता| और इन्हें पहली बार में देखने वाला कभी यह नही बता सकता के इनका एक बार तलाक हो चूका है| अरबाज़ भी अपने बेटे अरहान से मिलने अक्सर मलाईका के घर पर आते रहते हैं|