कमजोर नहीं बल्कि बात बात पर रोने वाली लड़कियां होती हैं बेहद ही खास ,होते हैं ये सारे गुण…

अक्सर लडकियों को लोग कमजोर समझते है क्यों की लड़कियां हर छोटी सी छोटी बात को लेकर इमोशनल होकर रोने लगती है। इसी वजह से लड़कियों को कमजोर समझा जाता है लेकिन शायद आप नही जानते की स्वभाव से इमोशनल लड़कियों में बेहद खास गुण भी होते है। भवानात्मक रुप से अच्छे होने के साथ-साथ ऐसी लड़कियों में बहुत से गुण पाए जाते है। आप को ये जान कर हैरानी होगी की बात-बात पर रोने वाली लड़कियां अंदर से बहुत ज्यादा मजबूत और गुणों से भरी हुई होती हैं जी हाँ ये बात पूरी तरह से सच है| तो आइये आप को बताते है की ज्यादा रोने वाली लड़कियों में क्या खास गुड़ होते है|

मजबूत

हमेशा कहा जाता है की अक्सर हर बात पर रोने वाली लड़कियों को कमजोर समझा जाता है लेकिन उनके रोने को लेकर लोग क्या कहेगे वो इसके बारें में कोई परवाह नहीं है जिसके कारण बो ज्यादा स्ट्रांग बनती है। बात बात पर रोने वाली लड़कियां अंदर से कमजोर होती हैं, ये कहना बिलकुल गलत है, ऐसा माना जाता है ऐसी लड़कियां अंदर से बहुत मजबूत होती हैं और इस तरह की लड़कियां एक बार रोने के बाद अपने जिंदगी के किसी भी दुःख को हंसकर सह लेती हैं|

बीमारियों से रहती है दूर

अक्सर ये देखा जाता है की रोने से मन की टेंशन और हमारे दिमाग का तनाव निकल जाता है जिससे ज्यादा रोने वाली लड़कियां बीमारियों से काफी हद तक बची रहती है। एक बार जी भरके रोने से इनका मन शांत हो जाता है और इनके दिमाग में चल रही सारी परेशानियां भी भी दूर हो जाती हैं| जिसकी वजह से ज्यादा रोने वाली लड़कियों के दिमाग में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं होता|

हद से ज्यादा प्यार करने वाली

हर बात को लेकर इमोशनल होने वाली लडकियाँ अपने पार्टनर और अपने घर परिवार के लोगों से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और वो उनके  खुद से दूर होने के ख्याल से भी डर जाती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी वजह है की ऐसी लड़कियां कभी भी किसी का दिल दुखाने के बारे में नही सोचती|

अच्छी दोस्त

ज्यादा इमोशनल लड़कियां प्यार करने के साथ-साथ बहुत अच्छी दोस्त और ज्यादा ख्याल रखने वाली भी होती हैं| कहा जाता है की मुसीबत के समय में ये अपने दोस्तों और परिवारवालों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ सकती|

आसानी से समझ जाती हैं दूसरों की भावनाएं

कहा जाता है की ज्यादा इमोशनल होने के कारण ज्यादा रोने वाली लड़कियां दूसरें की भवनाओं को आसानी से समझ लेती है। इसके अलावा वो दूसरों की भावनाओं पर हंसने की बजाए उनकी कद्र करती है। ये उन लोगों में से एक होती है जो दूसरों के दर्द पर मरहम लगाने का काम करती है|

इमोशनल इंटेलिजेंस

जो भी लड़कियां बहुत ज्यादा इमोशनल होती हैं, उनके दिमाग में किसी भी तरह का  शंका नही होता है, जिसकी वजह से इनमें सोचने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती हैं, इसलिए दूसरी लडकियों के मुकाबले ये लड़कियां क्रिएटिव वर्क ज्यादा करती हैं और हर प्रॉब्लम को बहतु ही आसानी से सोल्व कर लेती हैं