नीता अम्बानी करती है जिस फ़ोन का इस्तेमाल उसकी कीमत जान आपको भी लगेगा 440 वाल्ट का झटका

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वो आईपीएल में मुंबई इंडियन्स को चीयर करना हो या कंपनी के नए प्रॉडक्ट का उद्घाटन। वह एक कामयाब बिजनेसवुमेन भी हैं। मुकेश और नीता की शादी 1985 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।नीता अंबानी समाजसेवा, बिजनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अंबानी परिवार का रहन-सहन कितना शाही है ये बताने की जरुरत नहीं है। इस दंपति का घर दुनिया के 10 सबसे महंगे घरों में शामिल है।

बहरहाल, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के लग्जरी लाइफस्टाइल का एक रोचक खुलासा हुआ है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नीता अंबानी कौन-सा फोन इस्तेमाल करती होंगी? आप जानकर शायद हैरान हो जाएंगे कि नीता अंबानी दुनिया का सबसे शानदार और लग्जरी मोबाइल फोन इस्तेमाल करती हैं। देश में डिजिटल क्रांति के मिशन पर जुटे रिलायंस के मुकेश अंबानी 1500 रुपये में सबसे ज्यादा फीचर वाला स्मार्टफोन ला रहे हैं। लेकिन वहीँ मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जो फोन इस्तेमाल करती हैं उसकी कीमत में मोबाइल फोन्स की एक पूरी की पूरी कंपनी खड़ी की जा सकती है।

अगर देखा जाये तो वैसे धरती पर इस वक्त आईफोन-7 से ज्यादा लेटेस्ट और महंगा मॉडल कोई नहीं है। आईफोन-7 प्लस 128 जीबी पर्ल ब्लैक वाला फोन भी 76 हजार रुपये तक आते-आते दम तोड़ देता है।लेकिन इतने कम कीमत के फ़ोन में रिलायंस की मालकिन का कुछ नहीं होने वाला इसीलिए उन्होंने अपने फ़ोन को इतना स्पेशल बनवा लिया है जिसके कारण इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो गयी है जितना हम सोच भी नहीं सकते |

 

बता दे नीता के पास फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6 पिंक डायमंड फोन है, जिसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर (करीब 315 करोड़ रुपये) है। यह फोन साल 2014 में लॉन्च हुआ था।जानकारी के लिए बता दे नीता अम्बानी का यह 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से बना है। इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत ये है की इस पर प्लेटिनम की कोटिंग है, जिससे यह फोन टूट नहीं सकता है।इस फोन को हैक भी नहीं किया जा सकता। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा तो तुरंत फोन के यूजर के पास मैसेज पहुंच जाएगा।

यह कोई पहली बार नहीं है जब नीता अम्बानी अपने फोन को लेकर सुर्ख़ियों में है इससे पहले भी यह खुलासा हुआ था की नीता अम्बानी दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग भी इस्तेमाल करती हैं, जिसकी कीमत 30-40 लाख के करीब है। और तो और नीता अंबानी के घर में उनके लिए जो चाय बनती है, उसकी कीमत भी 3 लाख रुपये है।

उनके वॉच कलेक्शन में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये से शुरू होती है।मौजूदा समय में नीता अंबानी एक कामयाब बिजनेस वुमेन के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं।नीता भी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी साड़ी, घड़ी, हैंडबैग, फुटवियर हर चीज शाही है।

बरहाल, मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। अंबानी परिवार के शाही रहन-सहन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुंबई स्थित उनका घर एंटीलिया दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टीज में शुमार है।