प्रियंका से रवीना टंडन तक, इन सभी अभिनेत्रियों से इश्क लड़ा चुके हैं अक्षय कुमार, देखें लिस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर एक से बढ़कर एक टैलेंटेड कलाकार मौजूद है और सबसे टैलेंटेड और पसंदीदा कलाकारों में से एक अक्षय कुमार माने जाते हैं। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इनके निभाए गए किरदार को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। इन्होंने बहुत सी कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है। अक्षय कुमार अपने एक्शन और रोमांटिक भूमिकाओं की तरह ही एक सफल हास्य रोल भी अच्छी तरह निभाना जानते हैं। अगर हम अक्षय कुमार के निजी जीवन की बात करें तो इनका नाम कई सारी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनके साथ अक्षय कुमार इश्क लड़ा चुके हैं।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

एक जमाना था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म “मोहरा” की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक अच्छे दोस्त बन गए थे और बाद में इन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

अक्षय कुमार और आयशा जुल्का

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। आयशा जुल्का ने अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट फिल्म “खिलाड़ी” में काम किया है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही यह रातों-रात स्टार बन गए और इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी ऑफिस स्क्रीन में नजर आई। इन दोनों के अफेयर्स के चर्चे सुर्खियों में बने हुए थे लेकिन कुछ समय बाद अक्षय कुमार और आयशा जुल्का एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

अक्षय कुमार और पूजा बत्रा

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखने से पहले अक्षय कुमार और पूजा बत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आपको बता दें कि पूजा बत्रा एक मशहूर मॉडल और जानी-मानी अभिनेत्री थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए इन्होंने अक्षय कुमार की सहायता ली थी।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। यह खूबसूरत होने के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री भी मानी जाती हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के साथ “हमको दीवाना कर गए”, “नमस्ते लंदन”, “वेलकम” और “सिंह इज किंग” जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। फिल्मों में काम करते-करते यह दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इन दोनों के प्यार के चर्चे काफी मशहूर भी हुए थे परंतु बाद में इन खबरों को सिर्फ एक अफवाह बताया गया था।

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी फिल्मों में काम किया है। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि शादी के कुछ सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की खबरें सुर्खियों में छाई थीं। इन दोनों ने एक साथ चार फिल्में की थी। भले ही इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था।