मां की ममता की खूबसूरत तस्वीरें, एक गाय ने पिलाया कुत्ते के बच्चों को अपना दूध
कहते हैं कि मां तो मां ही होती है। मां की ममता को समझना नामुमकिन होता है। वो ना तो अपने बच्चे को भूखा देख सकती है और ना ही दूसरे बच्चों को। मां का ममता का कोई मोल नहीं होता चाहें वो जानवर हो या इंसान। हर मां अपने बच्चे का ख्याल रखती है। हम अक्सर देखते हैं कि जू भी कोई मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है तो बहद शांत होती है। ये प्रवृत्ति जानवरों में भी देखी जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मां की ममता की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वे बेहद भावुक कर देने वाली है। दरअसल, एक वीडियो में एक गाय कुत्ते के बच्चों को अपना दूध पिलाती नज़र आ रही है। इस वीडियो काफी वायरल हो रही है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
Mothers are angels?
Don’t differentiate among its kids,
Nor among the children of god.. pic.twitter.com/snQvmCNiWn— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 23, 2020
गाय ने पिलाया कुत्ते के बच्चे को दूध-
इस गाय की तस्वीर ने मां शब्द को फिर ने परिभाषित किया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि गाय अपने थन से कुत्ते के बच्चों को दूध पिला रही है। वहां के स्थानीय लोगों का बताना है कि इन बच्चों की मां किसी एक्सीडेंट में मर गई थी। ये बच्चे अकेले हैं और भूखे। इन्हें पैदा हुए भी कुछ ही समय हुआ है। ऐसे में ये गाय इन बच्चों की देखरेख भी कर रही है और अपना दूध भी पिला रही है। ट्विटर पर सुशांत नंदा के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि माता स्वर्गदूत हैं। अपने बच्चों के बीच अंतर न करें, न ही भगवान के बच्चों के बीच।
दूध पिलाते हुए गाय भी एकदम शांत बैठी है और बच्चे भी इस तरह दूध पी रहे हैं मानों वो उन्हीं की मां है। आज के जमाने में जहां हम इंसान दिन प्रतिदिन मतलबी और स्वार्थी होते जा रहे हैं वहीं ये गाय बिना किसी निजी स्वार्थ के इन कुत्तों की मदद करती हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है।
ममतामयी ये तस्वीरें भी हो चुकी हैं वायरल-
ऐसी तस्वीरें सिर्फ पहली बार ही सामने नहीं आई है। बल्कि कई बार इस तरह की मार्मिक तस्वीरें वायरल होती है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो ये बुजुबां जानवर एक दूसरे को बिना बोले ही सब समझ जाते हैं। कुछ समय पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें एक शरेनी कुत्ते के बच्चे को दूध पिला रही थी। वहीं, एक तस्वीर ऐसी थी जहां एक शेर का बच्चा कुतिया का दूध पी रहा था। ये तस्वीरें गाज़ा शहर के किसी जू से सामने आई थी।मां की ममता से जुड़ा एक और किस्सा है। जिसमें एक चिम्पैंजी को भी शेर के बच्चे को दूध पिलाते हुए देखा गया था।
इसके अलावा कुछ समय पहले गिर के जंगलों से भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी। इसमें एक शेरनी तेंदुए के लावारिस बच्चे की रक्षा कर रही थी। हालांकि शेरनी एक हिंसक जानवर मानी जाती है। लेकिन कहते हैं कि मां के ममता के आगे कुछ नहीं है।