Rashifal 01 October: महीने के पहले दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल

Rashifal 01 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 अक्टूबर 2020 राशिफल | 01 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपका दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी लगन और मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह खुश होकर आपको कोई पुरस्कार दे सकते हैं। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के कामों से जुड़े हुए मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए महीने का पहला दिन कई लाभ लेकर आया है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आपको फायदा मिल सकता है। आप अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी, परंतु आज आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा उसका उल्टा परिणाम मिल सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के पिछले किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज उनका अच्छा फायदा मिल सकता है। आज आपके ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव अच्छा रहेगा। कर्म क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की पूरी संभावना बन रही है। व्यापार में अगर किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद साबित होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिसका सीधा संबंध आपके भविष्य से जुड़ा होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आप कोई जोखिम अपने हाथ में लेने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को ठीक प्रकार से अंजाम देंगे, जिससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज बिना सोचे-समझे कोई भी काम करने से बचना होगा अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेना पड़ेगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। व्यापार की स्थिति में उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप नया वाहन खरीदने का सोच-विचार करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों से बेहतर रहेगा। कामकाज का दबाव कम रहेगा। आप नई योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है। आज आपके ऊपर ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव रहने वाला है, इसलिए आपके कुछ कार्य बनते बनते बिगड़ सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। अनजान लोगों के ऊपर भरोसा मत कीजिए अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलने के संकेत बने हुए हैं। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपनी कठोर मेहनत का अच्छा फायदा मिलने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित होने वाले हैं। जिन लोगों के कार्य रुके हुए हैं उनका काम पूरा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिल सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े हुए लोगों को बॉस का सहयोग उन्नति दिला सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के रुके कामकाज तेजी से पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक परेशानियों से राहत मिलेगी। कामकाज के तरीकों में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में सोचा गया मुनाफा आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन मनोरंजन के कार्य में भटक सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप किसी भी मामले में हड़बड़ाहट में निर्णय मत लीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने रुके कामकाज को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल का वातावरण अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापार में आप धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। अचानक पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन खुश होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बड़े व्यापारी वर्ग को आज फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य सफल कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। आपके विरोधी परास्त रहेंगे। सरकारी काम करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको नुकसान होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहे। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।