Rashifal 27 September: सिंह और धनु राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, बाकी राशियों की भी जाने स्थिति

Rashifal 27 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 27 सितंबर 2020 | Horoscope 27 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। छोटे-मोटे कर्ज खत्म होंगे। आज आपका मन शांत रहेगा। आप नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बेवजह का गुस्सा आपके रिश्तो में दूरियां उत्पन्न कर सकता है। अधिक कार्य भार के चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए। कर्म क्षेत्र में कुछ लोगों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं उनको मिलाजुला फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप परिवार के लोगों के साथ पारिवारिक मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। आप व्यर्थ की यात्रा पर जाने से बचें। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। व्यापार में आपके द्वारा किया गया बदलाव लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन सामाजिक कार्यो में अधिक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मित्रों से मुलाकात करके आप काफी खुश रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को बुरी संगति से बचकर रहना होगा अन्यथा आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश करेंगे। दूर संचार माध्यम से किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज अपने अंदर की कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र का वातावरण सकारात्मक रहेगा। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। व्यापारी वर्ग से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकतें है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने अधूरे सपने पूरे करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को धनलाभ मिलने की संभावना है। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आप समाज में कुछ लोगों की भलाई करेंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आप बेहतर समय व्यतीत करेंगे। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन राहत पूर्ण रहने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर में शुभ कार्य का आयोजन होने की संभावना बन रही है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने सभी दैनिक कार्य समय पर पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का संपर्क नए लोगों से हो सकता है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। जीवन साथी के साथ अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातको के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव थोड़ा नकारात्मक रहेगा। आपका स्वभाव गुस्सैल हो सकता है। आप किसी से भी अधिक बातचीत करने से बचें अन्यथा वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। किसी यात्रा के दौरान आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। इस राशि वाले लोगों को अपने बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा।