माह का अंतिम शनिवार इन 6 राशियों के लिए लेकर आया है खुशियों की सौगात,हाँथ लगेगी बड़ी सफलता ,जानें आज का राशिफल

मेष :-

आज के दिन मेष राशि के जातक समयानुसार ढलने की कोशिश करें, नया व्यापार प्रारंभ करने की योजना बनेगी। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट हो सकती है। अपनी बोली पर संयम बनाकर रखने की सलाह दी जाती है |असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े- झंझट का कारण बन सकता है|धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखिएगा। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखिएगा।

वृष :-

वृष राशि के जातकों को आज सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं। समय का उचित लाभ उठाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्टा करें। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। माता-पिता की ओर से महंगा तोहफा मिलने से प्रसन्नता रहेगी।गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज किसी बाहरी व्यक्ति से पारिवारिक मामलों में सलाह लेने से बचें, गृहक्लेश होने की संभावना है। निराश होने से कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें अन्यथा कष्ट झेलना पड़ सकता है। लेनदेन व क्रय-विक्रय में पूर्ण सावधानी रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में परिश्रम से सफलता मिलेगा।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक अगर कोई व्यवसायिक डील करना चाहते हैं तो आज कर लें, समय शुभ है। आज कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी

 

सिंह :-

सिंह राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, आज किया गया निवेश लाभ देगा। व्यवसायी जातकों के लिए आज थोड़ी मुश्किल हो सकती है, धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें।

कन्या :-

कन्या राशि के जातकों को आज यात्रा करना सुखद रहेगा, यात्रा में मनोरंजन होगा। कला के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं तो इसी दिन से शुरुआत कर सकते हैं |दोपहर के बाद घर में एकदम शांति का माहौल रहेगा । आने वाले दिन के लिए खुद को तैयार रखें, चुनौतियां आपको इंतजार कर रही हैं ।

बाकि 6 राशियों की लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने अगले पेज पर :