Rashifal 30 September: मेष, कर्क, सिंह सहित इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, होगी धन में वृद्धि

Rashifal 30 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 30 सितंबर 2020 | Horoscope 30 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आजीविका के नए स्रोत स्थापित हो सकते हैं। आप अपने कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। बड़े अधिकारी आपके कुछ जरूरी काम में सहयोग दे सकते हैं, जिससे आपके कार्य बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज में किसी नई तकनीकी का प्रयोग कर सकते हैं, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलने वाला है। व्यवसाय में नए समझौते हासिल होंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि रहेगी। आज आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। कोई पुरानी यादगार बात आपके मन को बेहद खुशी प्रदान करने वाली है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सफलता के कई मार्ग हाथ लग सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार आरंभ करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बड़े बुजुर्गों की सेहत में थोड़ी कमजोरी देखने को मिलेगी, जिसके कारण आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अपने सपनों को साकार करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत से सभी कार्य पूरे होंगे। कार्यालय में आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए बड़े अधिकारी आपको पुरस्कार दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु आपको यही सलाह दी जाती है कि कहीं भी पैसा लगाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। यह आपके लिए बेहतर साबित होगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपके मन में कोई बात काफी परेशान करेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे, यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों की सलाह से आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना बन रही है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। संतान की तरफ से आपको सुख की प्राप्ति होगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कारोबार में उन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जो बेहद कारगर रहने वाला है। कामकाज की योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नकारात्मक रहेगा। बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज भाग्य प्रबल रहने वाला है। आप अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य करेंगे, जिसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। मशीनरी, वाहन के प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है। कुछ लोग आपके पास समस्याएं लेकर आ सकते हैं, जिसका आप समाधान करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है, इसलिए पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी लोगों के बीच अच्छे तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज किसी भी मामले में जल्दी बाजी से फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको पैसा उधार लेना पड़ सकता है। आप कोई भी काम कल पर ना छोड़े अन्यथा इसकी वजह से अधिक कार्य भार बढ़ सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज हर क्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल करेंगे। कार्य की योजनाएं ठीक प्रकार से पूरी होंगी। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना बन रही है। पारिवारिक चिंता दूर होगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। अचानक आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभाने की आवश्यकता है। इस राशि के जातक कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। कुछ रुके हुए कामकाज पूरे करने में आपको अधिक समय लग सकता है। अगर आप मेहनत और लगन से काम करेंगे तो आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का तबादला होने के योग बन रहे हैं।