अधिकमास पूर्णिमा पर बन रहा सर्वार्थसिद्धि योग, इन 5 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

01 अक्टूबर 2020 को पूर्णिमा तिथि है। इस बार अधिकमास की पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में वृद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बेहद शुभ संयोग बनेगा, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है? किन राशियों के लोगों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

अधिकमास पूर्णिमा पर बन रहे सर्वार्थसिद्धि योग का राशियों पर असर

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ असर रहने वाला है। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे। लोग आपके अच्छे स्वभाव की प्रशंसा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। वर्तमान में किए गए कार्य भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करके आप खुशी महसूस करेंगे। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। आप अपने जीवन की किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपने कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। घर-परिवार के लिए कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के मार्ग मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चे आज्ञाकारी बनेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपका भाग्य चरम सीमा पर रहेगा। भाग्य के बलबूते बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर इस शुभ योग का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। मानसिक तनाव कम रहेगा परंतु कार्यस्थल में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ लोग आपके कार्यों पर नजर रखेंगे। गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा इसके कारण आपको परेशानी हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के ऊपर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ असर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन के मामले में आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका आपको भारी मुनाफा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप कुछ नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। मित्रों की सहायता से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को सर्वार्थ सिद्धि योग की वजह से विशेष लाभ मिलेगा। आपके सभी कार्य एक के बाद एक पूरे होते चले जाएंगे, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। ईश्वर की भक्ति में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। पैसों का लेनदेन करने से बचें। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। जीवन साथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को धन संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी से बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान दीजिए। आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोग अपने पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपए-पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा भारी नुकसान होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इस राशि के लोग अपने शत्रुओं से काफी संभलकर रहें क्योंकि यह आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। सर्वार्थसिद्धि योग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके द्वारा की गई भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। संपत्ति के कामों में आपको लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को धन और व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। सर्वार्थसिद्धि योग की वजह से आपको अपने कामकाज का अनुकूल लाभ मिलने वाला है, जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां देखने को मिलेंगी। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी समझौता करने से पहले सोच-विचार करना होगा। पुराने मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आपके दिमाग में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न होंगे, जिसको लेकर आप काफी विचलित हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।