करोडो रुपये बचाकर इन फेमस सितारों नें रचाई मन्दिर में शादी, जानिये कौन से बड़े नाम हैं शामिल

बॉलीवुड सितारों की शादियाँ भी आम लोगों और फैन्स को एक त्यौहार जैसी ही लगती हैं| ऐसा होने का सबसे बड़ा कारण है बुत ही लम्बे चलने वाले और सस्पेंस से भरे सेलिब्रेशन्स जो के हफ्तों और कभी कभी तो इससे भी लम्बे चलते हैं| इतना ही नही इनकी शादियों के सेलिब्रेशन में सितारे काफी पैसे खर्च करते हैं| इसका सबसे बड़ा कारण यह के ये अपने इन खूबसूरत लम्हों को यादगार बनाना चाहते हैं| अपनी शादी के लिए सितारे तरह तरह की तैयारियां करती हैं जिसमे के वो हर चीज़ भूल जाते हैं|

लेकिन आज की हमारी यह पोस्ट ज़रा अलग होने वाली है| आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी के लिए कोई बड़ी पार्टी या सेलिब्रेशन नही किया था| इन्होने बेहद सादगी के साथ मन्दिर में ही शादी कर ली थी|

श्रीदेवी – बोनी कपूर :

बॉलीवुड में हुस्न की देवी कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नही हैं| लेकिन अगर बात करें डायरेक्टर बोनी कपूर संग इनकी शादी की तो इन्होने भी काफी शांत ढंग से शादी रचाई थी| बोनी कपूर अपनी इस शादी के दौरान पहले से दो बच्चों के पिता था| लिहाज़ा 2 जून, 1996 की तारिख को इन्होने एक मन्दिर में फेरे लिए थे जिसके बारे में उस वक्त कम ही लोगों को पता चला था|

संजय दत्त – रिया पिल्लई :

अभिनेता संजय दत्त की प्रेम कहानी बहुत ही अनोखी रही है| इनकी दूसरी पत्नी बनी रिया पिल्लई से इनकी पहली मुलाकात वकील जेठमलानी के ऑफिस में हुई थी और यही पर इन दोनों को एक दुसरे से पहली नजर में प्यार हो गया| इसके बाद मुंबई के ही महालक्ष्मी मन्दिर में साल 1998 में ये दोनों एक दुसरे को स्वीकार कर कर शादी के बंधन में बंध ग

वत्सल सेठ – इशिता दत्ता :

साल 2017 की 28 नवम्बर को वत्सल सेठ नें मुंबई में अपनी शादी की थी| बता दें के इन्होने मुंबई के ही इस्कान मन्दिर में ही इशिता दत्ता से शादी की थी| वत्सल और इशिता के रिश्ते की बात करें तो इनकी नजदीकियां ‘रिश्तों का सौदागर-बाजीगर’ नाम के एक सीरियल के सेट पर बढ़ी| और जल्द ही दोनों नें शादी कर ली| आज भी दोनों काफी खुशहाल कपल की तरह रह रहे हैं|

शमी कपूर – गीता बाली :

शम्मी कपूर और गीता बाली दोनों ही अपने वक्त के बेहद नामी सितारे रहे थे| इनकी नजदीकियां साल 1955 में आई फिल्म ‘रंगीन रातें’ से बढ़ी जिसके बाद इनका रिश्ता और गहराता ही गया| काफी दौलत होने के बाद भी दोनों नें इस फिल्म के रिलीज़ के लगभग 4 महीनों बाद मन्दिर में ही फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गये|

भूषण कुमार – दिव्या खोसला कुमार :

अभिनेत्री दिव्या खोसला नें टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार को अपना हमसफर चुना था| साल 2005 में महज़ 21 की उम्र में दिव्या नें भूषन से शादी की थी| इन्होने किसी भी तरह के बड़े सेलिब्रेशन पर ध्यान न देते हुए वैष्णो देवी के मन्दिर में फेरे लिए थे|