राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए भारी रहेगा रविवार का दिन, व्यापार में पैसा लगाने से पहले सोच लें

मेष:

रविवार का दिन मेष राशि के लिए होगा उतार-चढ़ाव वाला दिन। घरेलु खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तो वहीं कामकाज के सिलसिले में आपको ब्याज लेने की जरूरत भी पड़ सकती है। आज अपने विरोधियों से सावधान रहें। आपकी किसी से झड़प हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे आपको धन की आवक रहेगी। परिवार में माता की सेहत का ध्यान रखना पड़ सकता है। आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको पूरा सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी।

वृष:

आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज कहीं से आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि सेहत कमजोर होने के चलते थोड़े परेशान भी हो सकते है। दापंत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है और प्रेम जीवन जीने वालों को आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। परिवार में सभी मिलजुल कर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाएगा। कुछ लोग आपकी प्रॉपर्टी पर नजर गड़ाए हुए हैं जिससे आपको सतर्क रहना होगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के लिए रविवार का दिन कई मायनों से लाभदायक दिन होने वाला है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है। आज अपने दोस्तों या पड़ोसियों से मेलजोल बढ़ाने में वाणी पर कंट्रोल रखे। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आपके कामकाज में अच्छा प्रवाह डालेगा।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन अर्थ के मामले में काफी बेहतर रहेगा क्योंकि आप को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। आज ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज के दिन अपने गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन ग्रहों की दिशा के मुताबिक थोड़ा कमजोर रहेगा। काफी दिनों से चल रहे कामों में देरी हो सकती है। मानसिक तनाव के चलते आप परेशान हो सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या रहेगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके खर्चों में होने वाली बढ़ोतरी आपको चिंता दे सकती है। अगर वाहन से कहीं बाहर जा रहे हैं तो सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाएं। आज दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है।

कन्या:

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। दांपत्य जीवन में काफी दिनों से चले आ रही उतार-चढ़ाव की स्थिति ठीक हो जाएगी। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा कमजोर है और आपकी किसी बात को लेकर आपके साथी से झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आपकी बुद्धि आपके लिए काम करेगी और आप मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से कर पाएंगे। सेहत के प्रति नजरअंदाज ना रहें आज आप अपने पैरों और आंखों की विशेष देखभाल रखें।

तुला:

रविवार का दिन तुला राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। कामकाज में आपका दिन अच्छा जाएगा और ऑफिस में आपका दबदबा रहेगा। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। घर में लक्ष्मी के आगमन की पूरी संभावना है। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिल सकती है और मोटी कमाई भी हो सकती है। आज जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अपने दिल की बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिए। बढ़ते हुए खर्चों से भी आप को सजग रहना चाहिए।

वृश्चिक:

रविवार का दिन आपको लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज अपनी कोशिशों और मेहनत के बल पर अपने दिन को बढ़िया बनाएंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे लेकिन आप संतुष्ट नहीं होंगे। घर में पिता का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है हालांकि आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। कहीं बाहर घूमने का मन बना सकते हैं।

धनु:

धनु राशि वाले के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आपके बीच नासमझी जाहिर हो सकती है। आज के दिन अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें। आपका जीवन साथी कामकाज में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। आज आप पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं।

मकर:

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको अपने फिजूल खर्चों पर लगाम लगानी पड़ सकती है। आज आप किसी बात को लेकर बुरा और अड़ियल रवैया अपना सकते हैं। जिससे आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा और समस्या आएगी। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते है। काफी पुरानी किसी समस्या का हल आज आपको मिल जाएगा। संतान की ओर से आपको और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ:

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज यानि रविवार का दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। खासतौर पर आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप बीमार भी हो सकते हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे उससे ज्यादा बढ़ेंगे, इसलिए अपने खर्चों पर कंट्रोल करें। दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। मानसिक थनाव से आप थोड़ा निराश हो सकते हैं।

मीन:

आखिर में हम बात करेंगे मीन राशि की जिसके लिए रविवार का दिन ठीक ठाक बीतने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने का दिन है। दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी आपसे नाराज भी हो सकता है। ऑफिस में आपको अपने सहकर्मियों की मदद की जरूरत पड़ेगी। व्यापार बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।