टीवी की वो 7 मशहूर एक्ट्रेस जो अपने पतियों से उम्र में है कई साल बड़ी

कहते हैं कि प्यार में उम्र, रंग, जाति, मज़हब मायने हीं रखती। जब दो दिल एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं तो बाकी सारी चीजें शून्य हो जाती हैं। यूं तो कहा जाता है कि हमेशा पति की उम्र पत्नी की उम्र से ज़्यादा होती है। लेकिन हम आपको टीवी जगत के कुछ ऐसी सफल जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिनमें बीवियों की उम्र अपने पतियों से ज़्यादा है।


युविका चौधरी-प्रिंस नरुला-

टीवी जगत का ये कपल बेहद क्यूट माना जाता है। फैंस इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि युविका उम्र में प्रिंस से काफी बड़ी हैं। जी हां, दोनों में सात साल का अंतर है। प्रिंस की उम्र 29 साल है और युविका 36 साल की हैं।

सुयश राय- किश्वर मर्चेंट

इन दोनों का नाम टीवी जगत में मशहूर जोड़ियों में शुमार है। साल 2016 में सुयश और किश्वर ने शादी की थी। एक दूसरे के साथ लंबा वक्त बिताने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। बता दें कि सुयश किश्वर मर्चेंट से 8 साल छोटे हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में भी रही थी। क्योंकि दोनों के मज़हब भी अलग थे। सुयश हिंदु परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो किश्नर मुस्लिम हैं। दोनों के प्यार का रिश्ता इतना मज़बूत था कि ना तो इनके आगे मज़हब मायने रखता था और ना ही उम्र।

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया

भारत की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी की थी। हर्ष कॉमेडी शोज़ के राइटर हैं। आपको शायद हैरानी होगी कि भारती सिंह भी अपने पति हर्ष से आठ साल बड़ी हैं। दोनों का प्यार साल 2014 में शुरू हुआ था। 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

करणवीर बोहरा-तीजे सिद्धू

करणवीर बोहरा भी अपनी पत्नी तीजे सिद्धू से दो साल छोटे हैं। दोनों की शादी को करीब 14 साल हो चुके हैं। टीवी की इस सफल जोड़ी की दो जुड़वा बेटियां हैं।

अर्चना पूरन सिंह- परमीत सेठी

अर्चना और परमीत को टीवी का आइडल कपल माना जाता है। अर्चना परमीत से ना सिर्फ उम्र में बड़ी हैं बल्कि वो उनसे एक बड़ी स्टार भी रही हैं। लेकिन इन सारी चीजों को दरकिनार करते हुए अर्चना ने अपने से सात साल छोटे परमीत सेठी से शादी की। दोनों की बेहद स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। शादी से पहले दोनों चार साल लिव-इन में भी रहे थे फिर साल 1992 में अर्चना-परमीत शादी के बंधन में बंध गए।

कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा शाह

कृष्णा और कश्मीरा ऐसा कपल है जो चर्चा में बना रहता है। दोनों ने साल 2013 में गुपचुप शादी की थी। कश्मीरा शाह की ये दूसरी शादी है। दोनों जुड़वा बच्चों के मा-बाप हैं और कश्मीरा कृष्णा से दो साल बड़ी हैं।

जय भानुशाली- माही विज

टीवी जगत के फेमस स्टार्स जय और माही ने साल 2011 में एक-दूसरे से शादी की थी। माही जय से दो साल बड़ी है। अब ये कपल तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। इनमें दो बच्चियां कपल ने अडॉप्ट किए हैं। और हाल ही में इनका अपना बच्चा हुआ है।