सात समंदर पार मिला इन 7 अभिनेत्रियों को अपना सच्चा प्यार, जाने कैसे हुई शादी

प्यार एहै क ऐसी चीज़ है जिसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता| प्यार इंसान को कब कहाँ और कैसे हो जाए इस बात का अंदाज़ा लगाना लगभग असंभव सा होता है| जब इंसान को प्यार होता है तो वह सामने वाले इंसान का रंग-रूप, देश , भाषा और तमाम चेज्जो को नज़रंदाज़ कर देता है| इंसान को उस वक्त बस वह इंसान नजर आता है और कोई नहीं| ऐसे में इंसान उसे पाने के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार रहता है|

आज हम आपको कुछ ऐसे ही अभिनय कर्ताओं से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें अपना प्यार देश के बाहर मिला| जी जा इन लोगों को अपना सच्चा प्यार सात समन्दर पार मिला जिनसे इन्होने शादी की है| आज हम आपको उन टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के बारे में बताएँगे|

आशका गोराडिया

आशका गोराडिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो के काफी वक्त ऐक्टर रोहित बख्शी को डेट कर रही थीं। कुछ अनबन के चलते उनका ब्रेकअप हो गया जिसके बाद उन्होंने 2015 में अमेरिकन बिजनसमैन ब्रेंट गोबल को डेट करना शुरू किया| कुछ वक्त बाद उन्हें प्यार हो गया और 1 दिसम्बर, 2017 को दोनों ने अमेरिकी रीति-रिवाज से शादी की और साथ ही 3 दिसंबर 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से प्यार के बन्धन में बंध गये|

श्वेता केसवानी

‘बा बहू और बेबी’ जैसे मशहूर टीवी शो में श्वेता ने गुड़िया ठक्कर का किरदार किया था| श्वेता ने साथ ही ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘अभिमान’ और ‘रिश्ते सीजन 1’ में भी अभिनय किया है। साल 2008 में श्वेता अमेरिकन ऐक्टर एलेक्स ओ नील के साथ प्यार के इस
बंधन में बंध गयीं| साल 2011 में उनकी पहली शादी टूट गयी जिसके बाद उन्होंने केन एनडिनो से शादी की और अब अमेरिका में ही रह रही हैं|

पूर्बी जोशी

‘मेहंदी तेरे नाम की’, ‘फासले’ और ‘हमारी देवरानी’ जैसे पोपुलर शोज में नजर आ चुकी अभिनेत्री पूजा जोशी ने भी साथ समुन्द्र पार अपना प्यार पाया| मशहूर टीवी ऐक्ट्रेस और कमीडियन पूर्बी ने फाइनैंशल अडवाइजर वैलेंटाइन फेलमन से शादी की| बता दे के इन्होने 6 दिसंबर 2014 को शादी की थी और 2018 में एक बेटे को जन्म दिया है।

डिंपल इनामदार

‘किट्टू सब जानती है’, ‘यहां मैं घर घर खेली’ और ‘सारथी’ जैसे टीवी मशहूर टीवी शोज में अभिनय से लोगों का दिल चुकी अभिनेत्री डिम्पल की शादी साल 2014 में हुई| बता दे के डिंपल इनामदार ने मार्क वीक्स नाम के एक विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी की थी।

शमा सिकंदर

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शमा सिकंदर को भी अपना प्यार देश से बाहर मिला| इन्हें अमेरिकी बिजनसमैन जेम्स मिलिरन से पहला प्यार हुआ और साल 2016 में दोनों ने सगाई कर ली थी| हालाँकि अब तक इनकी शासी होने की पुष्टि नहीं हो पाई है|

सुचित्रा पिल्लई

‘बेइंतेहा’ और ‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’ जैसे काफी बड़े और पोपुलर टीवी शोज में इन्होने अभिनय किया है| सुचित्रा पिल्लई ने डेनमार्क के एक इंजिनियर से प्यार किया और्शादी कर ली| इनके पति का नाम लार्स जेल्सन है| बता दें के इनकी पहली मुलाकात कॉमन दोस्त से शुरू हुई थी|

कश्मीरा परदेसी

कश्मीरा को ब्रैड लिस्टरमैन नाम के एक विदेशी शख्स से पहली बार प्यार हुआ था| जिसके बाद दोनों ने 2001 में शादी की| कुछ आपसी अनबन इन दोनों के रिश्ते में दरार बन गयी| और 2007 में ही इनकी शादी के फैसले का अंत हो गया|

इसके बाद उन्होंने साल 2013 में कृष्णा अभिषेक शाह से शादी की| जो रिश्ता इनका अभी तक चल रहा है|