बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने करवाई सिजेरियन की बजाए नॉर्मल डिलिवरी, मांओं के लिए पेश की मिसाल

प्रेग्नेंसी के दौरान नॉर्मल डिलिवरी करवाना हर किसी के लिए थोड़ी मुश्किल होती है। हालांकि कई महिलाएं नॉर्मल डिलिवरी के समय होने वाली असहनीय दर्द से डरती भी हैं और बाद में अपनी सुविधा के लिए सिजेरियन डिलिवरी करवाना पसंद करती हैं। लेकिन बॉलीवुड की बात करें तो आज भी इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने नॉर्मल डिलिवरी करवाई है और आज एकदम फिट मां हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

विश्व सुंदरी रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 38 साल की उम्र में अपनी बेटी आराध्या को जन्म दिया। इस उम्र में प्रेग्नेंसी के बाद नॉर्मल डिलिवरी करना बहुत बड़ी बात है। माना जाता है कि 30 की होने के बाद ज्यादातर महिलाएं नॉर्मल डिलिवरी और सिजेरियन में से सिजेरियन का ऑप्शन ही लेती हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने नॉर्मल डिलिवरी से बेटी को जन्म देना सही समझा और महिलाओं को एक प्रेरणा दी की नॉर्मल डिलिवरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती।

ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना की बात की जाए तो ट्विंकल खन्ना दूसरी बार साल 2012 में मां बनी थी और उन्होंने बेटी नितारा को जन्म दिया था। बताया जाता है कि बड़े बेटे आरव को जन्म देने करीब 10 साल बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। हालांकि इतने लंबे गैप के बावजूद ट्विंकल नार्मल डिलिवरी से ही अपनी बेटी को जन्म दिया। आज ट्विंकल एकदम फिट मॉम हैं।

मीरा कपूर

अगर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की बात की जाए तो मीरा शादी के कुछ महीने बाद ही मां बन गई थीं। मीरा ने साल 2016 में एक नॉर्मल डिलिवरी के साथ बेटी मिशा को जन्म दिया था। जबकि मीरा की दूसरी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी से ही बेटे को जन्म दिया। ऐसे में मीरा आज किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। उनकी फिटनेस से आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि वो दो बच्चों की मां भी हैं।

रवीना टंडन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी दो बच्चों की मां हैं। 45 साल की रवीना टंडन ने काफी छोटी उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था। लेकिन उन्होंने साल 2017 में अपने बेटे को नॉर्मल डिलिवरी के साथ जन्म दिया था। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद भी रवीना अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती आईं हैं।

सुजैन खान

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान आज भले ही एक दूसरे के साथ नहीं रहते लेकिन दोनों के बीच ऐसा भी समय था जब दोनों काफी हैप्पी कपल माने जाते थे। सुजैन खान पहली बार साल 2008 में मां बनी थी। जोकि उनकी नॉर्मल डिलिवरी थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दूसरे बेटे को भी बिना सिजेरियन के नॉर्मल डिलिवरी के साथ जन्म दिया था।

तारा शर्मा

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा शर्मा भी आज एक फिट मॉम मानी जाती है। तारा शर्मा के दो बेटे हैं। अपने दोनों बेटों के समय तारा शर्मा ने नॉर्मल डिलिवरी का ऑप्शन चुना।
बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें।