बॉलीवुड के ये सुपरस्‍टार आज भी रहते हैं अपने परिवार के साथ एक छत के नीचे

आजकल लोग अलग रहना ज्यादा पसंद करते हैं| खासतौर से जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और वो एक कामयाब इंसान बन जाते हैं तो अपने लिए अलग घर लेने की सोचते हैं| जहां पर उन्हें कोई डिस्टर्ब करने वाला ना हो| हर इंसान चाहता हैं की उसकी लाइफ में कोई दखलंदाज़ी ना करे| ऐसा सिर्फ आम इंसान नहीं सोचते हैं बल्कि हमारे बॉलीवुड स्टार भी करते हैं|

आपने अक्सर देखा और सुना होगा की जब कोई इंसान स्टार बन जाता हैं तो अपने परिवार से दूर हो जाते हैं और अपने लिए एक अलग घर ले लेते हैं| लेकिन आज हम उन स्टार के बारे में बात नहीं करने वाले जो की अपने परिवार से दूर रहते हैं बल्कि आज हम उनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो की हैं तो बॉलीवुड के बड़े स्टार लेकिन फिर भी अपने माँ-बाप के साथ रहते हैं| इन लोगों को अपने परिवार के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता हैं|

(1) सलमान खान

सलमान खान तो बॉलीवुड के भाईजान हैं| सलमान को दबंग खान और सल्लू मियां कहकर भी बुलाया जाता हैं| सलमान खान अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं और यहाँ तक की उनके पिता आज भी उनको पॉकेट मनी देते हैं| ये बात खुद सलमान ने अपने एक इंटरव्यू मे बताया था| सलमान अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं| इसीलिए उन्होने आज तक अपने लिए कोई घर नहीं खरीदा हैं| सलमान के साथ उनके भाई भी रहते हैं| सलमान हैं तो बहुत बड़े स्टार हैं लेकिन उन्हें सिर्फ अपने मां के हाथ का बना खाना बहुत पसंद है| इस बात को उन्होने अपने हर इंटरव्यू में कहा हैं|

(2) विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय बॉलीवुड एक्टर हैं| उन्होने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं| विवेक के लाखो फैन हैं और विवेक ने बॉलीवुड में एक अच्छी-ख़ासी सफलता भी पायी हैं लेकिन फिर भी विवेक अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं। विवेक ओबरॉय अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ अपने माता-पिता के घर में रहते हैं। हालांकि आजकल विवेक की उतनी फिल्में नहीं आ रही हैं|

(3) अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन को अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह तो सफलता नहीं मिली लेकिन इसका मतलब ये नहीं की वो अपने लाइफ में कुछ नहीं बन पाये हैं| अभिषेक ने भी अपना एक अलग मुकाम हासिल किया हैं| इतने सफल होने के बावजूद अभिषेक ने कभी अपने माता-पिता से अलग नहीं रहना चाहा| वो आज भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी अराध्या के साथ अपने माता-पिता के घर में ही रहते हैं।

(4) रितेश देशमुख

रितेश देशमुख अपने कॉमेडी के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं| हालांकि कुछ समय पूर्व ही रितेश के पिता की मृत्यु हो गयी| लेकिन इसके पहले भी वो अपने माता-पिता से अलग नहीं रहे| रितेश देशमुख आज भी अपनी पत्नी जेनिलिया और दोनों बेटियों के साथ अपने माता के घर में ही रहते हैं।

(5) टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की| उनकी यह फिल्म काफी सफल रही| इसके बाद इनकी सारी फिल्में हिट हो रही हैं| लेकिन इतनी कामयाबी मिलने के बाद भी वो अपने परिवार से अलग नहीं रहना चाहा|

(6) अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इशकजादे से की हैं| इसके बाद इनकी कई फिल्में आयी और हिट भी रही हैं| अर्जुन कपूर
अपने मां की मौत के बाद अपनी बहन कृष्णा के साथ ही रहते हैं। अर्जुन के पिता बोनी कपूर हैं| हालांकि बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी लेकिन फिर भी अर्जुन अपने पिता का बहुत सम्मान करते हैं|

(7) करण जौहर

करण जौहर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं| करण ने कई सुपर हिट फिल्में डायरेक्ट की हैं और आज वो एक सफल डाइरेक्टर हैं| अपनी मां हिरु को करण अपनी दुनिया मानते हैं। हालांकि करण ने अभी तक शादी नहीं की हैं| इसके बावजूद उनके दो बच्चे हैं| करण के ये दोनों बच्चे सरोगेसी से उत्पन्न हुये हैं| करण अपने बच्चो के साथ अपने माँ के साथ रहते हैं|

(8) सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के फिल्म दबंग से की थी| उसके बाद इनकी एक के बाद एक फिल्में सुपरहिट होती गयी| सोनाक्षी आज बॉलीवुड के एक फेमस एक्ट्रेस हैं| इसके बावजूद वो अपने मटा-पिता के साथ ही रहती हैं|